सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Preparations for the NEET exam are complete in the district; over 1.96 lakh students will take the exam.

Faridabad News: नीट परीक्षा के लिए जिले में तैयारियां पूरी, एक लाख 96 हजार से अधिक छात्र देंगे परीक्षा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the NEET exam are complete in the district; over 1.96 lakh students will take the exam.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। जिले में होने वाली नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी को लेकर पुलिस डीसीपी एनआईटी उत्तम, जो परीक्षा के नोडल अधिकारी हैं, परीक्षा को लेकर एक निजी कॉलेज में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के लिए 19 सेंटर बनाए गए है। इन सेंटरों पर 500 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। हर केंद्र पर 10 पुरुष व 3 महिला पुलिस कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। इन सेंटरों पर 1,96,436 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सेंट्रल, बल्लभगढ़ और एनआईटी जोन में एक-एक पुलिस प्लाटून रिजर्व रखी गई है। जरूरत पड़ने पर इन बलों को तुरंत तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्राइम ब्रांच और खुफिया इकाइयों को विशेष जिम्मेदारी

परीक्षा के दौरान नकल गिरोहों और परीक्षा माफियाओं पर नजर रखने के लिए फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच और खुफिया इकाइयों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशाला, कोचिंग सेंटर, लॉज, साइबर कैफे और अन्य संवेदनशील स्थानों की लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed