{"_id":"6a7caf00082ae6abdd0cd02d","slug":"procession-taken-out-with-an-80-foot-long-tricolourprocession-taken-out-with-an-80-foot-long-tricolour-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77319-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 80 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 80 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्री राजेश नागर ने छात्रों को दी देशभक्ति की सीख
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद।
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को तिगांव में 80 फीट लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। रेडिएंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से आयोजित यात्रा में कक्षा छह से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाकर वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से शुरू होकर मंत्री राजेश नागर के निवास तक पहुंची।
मंत्री राजेश नागर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि देशभक्ति केवल 15 अगस्त का नारा नहीं, बल्कि हर दिन देशहित में किए जाने वाले कार्यों की भावना है। उन्होंने कहा कि बच्चों को बचपन से ही राष्ट्रध्वज, देश के इतिहास और देशभक्ति की भावना से जोड़ना भविष्य के भारत को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या अर्चना कात्यान के साथ अध्यापिकाएं ममता, तानिया, अनिता नागर, नीतू मेहंदीरत्ता और मुस्कान अग्रवाल भी विद्यार्थियों के साथ मौजूद रहीं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
जिला स्तरीय समारोह में मंत्री विपुल गोयल करेंगे ध्वजारोहण
फरीदाबाद। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 15 अगस्त को होने वाले जिला स्तरीय समारोह से पहले वीरवार को सेक्टर-12 स्थित हेलीपैड ग्राउंड में फाइनल रिहर्सल होगी। इसके साथ ही बल्लभगढ़ और बड़खल के दशहरा ग्राउंड में भी उपमंडल स्तर के समारोहों का अंतिम पूर्वाभ्यास किया जाएगा। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि रिहर्सल के दौरान परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पीटी शो, ध्वजारोहण और अन्य प्रोटोकॉल से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय समारोह में प्रदेश सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे। बल्लभगढ़ के दशहरा ग्राउंड में विधायक मूलचंद शर्मा और बड़खल के दशहरा ग्राउंड में विधायक धनेश अदलखा ध्वजारोहण करेंगे। ब्यूरो