फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Raids conducted at two sweet-making units in Ballabgarh; three samples collected.

Faridabad News: बल्लभगढ़ में मिठाई बनाने के दो ठिकानों पर छापा, तीन सैंपल लिए

Fri, 14 Aug 2026 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Raids conducted at two sweet-making units in Ballabgarh; three samples collected.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ बृहस्पतिवार को बल्लभगढ़ में मिठाई तैयार करने के दो ठिकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों के तीन सैंपल लिए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को सूचना मिली थी कि चावला कॉलोनी के प्लॉट नंबर 504 में मिठाई तैयार करने के गोदाम में अनियमितताएं बरती जा रही हैं। टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पुनीत शर्मा के साथ यहां निरीक्षण किया। गोदाम संचालक ने वैध एफएसएसएआई लाइसेंस प्रस्तुत किया। मौके पर बर्फी तैयार की जा रही थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बर्फी का एक सैंपल लिया।
विज्ञापन


इसके बाद टीम को नत्थू कॉलोनी स्थित पथवारी मंदिर के पास घेवर तैयार किए जाने की सूचना मिली। संयुक्त टीम ने यहां एक दुकान का निरीक्षण किया। दुकान संचालक मदन मोहन बंसल मौके पर मिला, लेकिन वह एफएसएसएआई लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। निरीक्षण के दौरान दुकान में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर करीब 200 किलो सादा घेवर, 50 किलो तैयार घेवर और 70 किलो मावा रखा मिला। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने तैयार घेवर और मावे के एक-एक सैंपल लिए। बिना लाइसेंस खाद्य पदार्थ तैयार करने और साफ-सफाई नहीं रखने के संबंध में अलग से केस तैयार किया है। विभाग की ओर से संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

-----------------------


राहुल राज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed