{"_id":"6ae24e306f9331fb67055e6a","slug":"sanitation-workers-arrived-at-the-corporation-headquarters-after-not-receiving-their-salaries-for-four-months-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83943-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: चार माह से वेतन नहीं मिलने पर निगम मुख्यालय पहुंचे सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: चार माह से वेतन नहीं मिलने पर निगम मुख्यालय पहुंचे सफाई कर्मचारी
विज्ञापन
कर्मचारियों ने कहा, शिकायतों के बावजूद नहीं हो रही सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ जोन में ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला है। बुधवार को वेतन की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। वेतन नहीं मिलने से उनके सामने परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।
नगर निगम मुख्यालय में मौजूद सफाई कर्मचारी अजय ने बताया कि उन्हें चार महीने से वेतन नहीं मिला है। इस संबंध में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि शिकायत के बाद उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा, लेकिन उन्हें लगातार इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, कर्मचारी आकाश ने बताया कि चार माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए भी उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिवार की जिम्मेदारियां निभाना मुश्किल हो गया है और वे पाई-पाई के लिए मोहताज हैं। कर्मचारियों का कहना था कि वे बल्लभगढ़ जोन में नियमित रूप से सफाई कार्य करते हैं, लेकिन समय पर वेतन नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।