{"_id":"6a36cf166c809c268b0e74c1","slug":"servant-fled-with-cash-and-a-scooter-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72830-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नकद और स्कूटर लेकर भाग गया नौकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नकद और स्कूटर लेकर भाग गया नौकर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किसानों को भुगतान के लिए देने थे रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। न्यू राजीव कॉलोनी निवासी महिला आढ़ती का नौकर किसानों को भुगतान के लिए दिए गए 1.30 लाख रुपये और स्कूटर लेकर भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर 19 जून को डबुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। न्यू राजीव कॉलोनी निवासी सुमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंडी में गन्ने की आढ़त और परचून की दुकान चलाती हैं। 13 जून की शाम उन्हें किसानों को 1.30 लाख रुपये का भुगतान करना था। इसके लिए उन्होंने अपने कर्मचारी प्रदीप को दुकान पर बुलाया। प्रदीप उनके स्कूटर पर आया था। सुमन ने किसानों को देने के लिए 1.30 लाख रुपये प्रदीप को सौंप दिए और उसे आढ़त पर भेज दिया। आरोप है कि प्रदीप किसानों को रकम देने के बजाय रुपये और स्कूटर लेकर भाग गया। पीड़िता ने अपने स्तर पर कई दिनों तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इस संबंध में 17 जून को शिकायत दी गई। जांच के बाद डबुआ थाना पुलिस ने 19 जून को आरोपी प्रदीप के खिलाफ धारा 306 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।