{"_id":"6a4d49b9db188c86eb0465c4","slug":"sewage-water-floods-the-government-model-sanskriti-school-in-chandavali-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74295-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: चंदावली के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में भरा सीवर का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: चंदावली के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में भरा सीवर का पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव चंदावली स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के अंदर सीवर का पानी भरने से विद्यार्थियों और शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।
गांव की सीवर लाइन सरकारी स्कूल के नीचे से होकर गुजर रही है। जिस वजह से सीवर ओवरफ्लो होता है, तो सरकारी स्कूल में पानी भर जाता है। यह समस्या वर्षों से बनी हुई है । लोगों का कहना है कि सीवर ओवरफ्लो की शिकायत कई बार नगर निगम अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।
वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम के अधिकारियों की ओर से सीवर की सफाई के लिए मंगलवार को सुपर सकर मशीन को भेजा गया, लेकिन बरसात होने की वजह से कार्य अधूरा रह गया। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता डालचंद का कहना है कि अगर बुधवार को बरसात नहीं होती है, तो समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।