{"_id":"69c2e13ed81e70b9c808e9ba","slug":"stone-pelting-between-two-groups-in-baselwa-colony-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65820-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बसेलवा कॉलोनी में दो गुटों के बीच पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बसेलवा कॉलोनी में दो गुटों के बीच पथराव
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्थरबाजी में एक महिला गंभीर रूप से घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बसेलवा कॉलोनी में सोमवार देर रात दो गुटों के बीच हुए पथराव से निवासियों में असुरक्षा का माहौल है। गली नंबर चार और दस के युवकों के बीच वर्चस्व को लेकर हुई इस पत्थरबाजी में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में पांच नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार सोमवार रात करीब 9:30 बजे शुरू हुआ यह हंगामा रात 11 बजे तक चलता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह किसी एक दिन की घटना नहीं है, बल्कि यहां अक्सर दो-तीन गुट आपस में भिड़ते रहते हैं। आरोप है कि ये युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर एक-दूसरे पर हमला करते हैं। स्थानीय निवासी राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने गिरोह बना रखे हैं, जिनमें नाबालिग बच्चों को भी शामिल किया गया है। कम उम्र का होने के कारण पुलिस की ढिलाई का फायदा उठाकर ये लोग आए दिन विवाद करते हैं।
कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि पार्क के समीप शाम ढलते ही अवैध शराब और गांजे की बिक्री शुरू हो जाती है। निवासियों का कहना है कि सोमवार रात जब घटना हुई, तब मौके पर पहुंचे दो पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को पकड़ने के बजाय निवासियों को ही नसीहत दे डाली। पुलिसकर्मियों का तर्क था कि जब इतने सारे मोहल्ले वाले मिलकर इन्हें नहीं रोक सकते, तो दो पुलिस वाले क्या कर पाएंगे। पुलिस के इस रवैये को लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी रोष व्याप्त है।
Trending Videos