'पापा या भाई को जल्दी भेज': रोते हुए फोन पर बहन को बोल रही थी लक्ष्मी, कुछ देर बाद अंजान नंबर से आई मौत की खबर
गांव जवां के रहने वाले मृतका के पिता वीरेंद्र ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे उनकी बेटी ने अपनी बहन को फोन कर बताया था कि ससुराल में उसके साथ झगड़ा हो रहा है। बातचीत के दौरान वह रो रही थी और उसने अपने पिता या भाई को तुरंत घर भेजने की बात कही। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित आदर्श नगर थाना क्षेत्र में 30-32 वर्षीय विवाहिता लक्ष्मी उर्फ चांदनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। मृतका के मायके पक्ष ने पति संजय, ससुर धर्मपाल और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पति, ससुर और देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि सास और ननद से भी पूछताछ की जा रही है।
बहन से कहा था लक्ष्मी ने पापा या भाई को भेज दो
गांव जवां के रहने वाले मृतका के पिता वीरेंद्र ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे उनकी बेटी ने अपनी बहन को फोन कर बताया था कि ससुराल में उसके साथ झगड़ा हो रहा है। बातचीत के दौरान वह रो रही थी और उसने अपने पिता या भाई को तुरंत घर भेजने की बात कही। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया और शाम करीब 5:45 बजे एक अनजान नंबर से सूचना मिली कि उसने फांसी लगा ली है।
पीड़ित परिवार ने किया प्रदर्शन
परिजनों का आरोप है कि उन्हें घटना की जानकारी समय पर नहीं दी गई। जब वह मौके पर पहुंचे तो पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए एंबुलेंस में रख रही थी। इससे नाराज परिजनों ने एंबुलेंस रोककर प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
पिता का आरोप, ससुराल वाले करते थे बेटी को प्रताड़ित
मृतका के पिता का कहना है कि वर्ष 2012 में हुई शादी के बाद से उनकी बेटी को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था और घर में अक्सर विवाद होते थे। उनका आरोप है कि इसी प्रताड़ना के चलते उनकी बेटी की मौत हुई।
पुलिस का बयान
बल्लभगढ़ के एसीपी रवि कुंडिया ने बताया कि मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है।