फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Afghanistan Cricketers Rashid Khan, Rahmatullah Gurbaz Break Down As They Pay Last Respect To Shapoor Zadran

Shapoor Zadran: शापूर जादरान को अंतिम विदाई देते वक्त खुद को संभाल नहीं सके राशिद-गुरबाज, भावुक कर देगा वीडियो

Thu, 09 Jul 2026 06:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 09 Jul 2026 06:25 PM IST
सार

अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान का 38 वर्ष की उम्र में दिल्ली के अस्पताल में HLH नामक दुर्लभ बीमारी के कारण निधन हो गया था। उनके निधन पर राशिद खान और मोहम्मद नबी समेत पूरे क्रिकेट जगत ने गहरा दुख जताया और उन्हें देश का सच्चा सेवक बताया। वहीं, शापूर को अंतिम विदाई देते वक्त साथी खिलाड़ी खुद को रोक नहीं सके और भावुक हो गए।

विज्ञापन
Afghanistan Cricketers Rashid Khan, Rahmatullah Gurbaz Break Down As They Pay Last Respect To Shapoor Zadran
शापूर जादरान को दी गई अंतिम विदाई - फोटो : ACB

विस्तार

अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान को अंतिम विदाई देते वक्त राशिद खान और रहमानुल्लाह गुरबाज खुद को संभाल नहीं सके और भावुक हो गए। शापूर जादरान का लंबी बीमारी के बाद 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। दुर्लभ बीमारी HLH से जूझ रहे जादरान पिछले कई महीनों से भारत के एक अस्पताल में भर्ती थे। शापूर का निधन उनके जन्मदिन से महज एक दिन पहले हुआ। 
विज्ञापन

साथी खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि
शापूर जादरान के निधन से पूरी दुनिया और खासकर अफगानी क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिग्गज स्पिनर राशिद खान और विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज सहित कई खिलाड़ी शापूर को अंतिम विदाई देते हुए अपने आंसू नहीं रोक पाए। अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी राशिद खान ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, भारी मन से मैं अपने एक बेहद प्यारे दोस्त को अलविदा कह रहा हूं। हर किसी के साथ हंसी, खूबसूरत यादें बांटने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। तुम्हारे बिना जिंदगी अब वैसी नहीं रहेगी। तुम हमेशा मेरे दिल में एक खास जगह रखोगे। मेरे प्यारे दोस्त, तुम्हारी आत्मा को शांति मिले। 



विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद नबी ने जताया गहरा दुख
अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी ने भी एक्स पर शापूर को श्रद्धांजलि दी और उन्हें देश का गौरव बताया। नबी ने लिखा, शापूर भाई! अल्लाह आपको जन्नत-उल-फिरदौस में जगह दे और आपके परिवार व चाहने वालों को इस गहरे दुख को सहने की शक्ति दे। आप सिर्फ एक करीबी दोस्त नहीं थे, बल्कि अपनी मातृभूमि के सच्चे सेवक और अफगानिस्तान के सम्मान के प्रतीक थे। आज आप भले ही शरीर से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आपका नाम और यादें अफगानिस्तानी लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी।
विज्ञापन

क्रिकेट जगत के लिए बड़ा झटका
अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई ने भी इस क्षति पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शापूर जादरान का जाना उनके परिवार और पूरे देश के क्रिकेट समुदाय के लिए एक बहुत बड़ा झटका है। शापूर को अफगानिस्तान क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने वाले शुरुआती खिलाड़ियों में हमेशा याद रखा जाएगा।

विश्व कप की ऐतिहासिक जीत के हीरो बने थे
शापूर जादरान का नाम अफगानिस्तान क्रिकेट के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा। 2015 वनडे विश्व कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में उन्होंने अंतिम ओवर में विजयी रन बनाकर अफगानिस्तान को विश्व कप इतिहास की पहली जीत दिलाई थी। जीत के बाद मैदान पर हाथ फैलाकर उनका जश्न मनाना आज भी अफगान क्रिकेट के सबसे यादगार पलों में गिना जाता है।

22 साल लंबे करियर में निभाई अहम भूमिका
शापूर जादरान ने 2009 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने अफगानिस्तान के लिए 44 वनडे और 36 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 2020 में था, जबकि घरेलू क्रिकेट में उन्होंने 2022 तक खेलना जारी रखा। जनवरी 2025 में उन्होंने आधिकारिक तौर पर क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अपने आक्रामक गेंदबाजी अंदाज, लंबे रन-अप और जुझारू स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले शापूर जादरान अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अफगानिस्तान क्रिकेट को नई पहचान दिलाने में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed