फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   India Women vs England Women Playing 11 One-Off Test Head-to-Head Record & Live Streaming Details

IND W vs ENG W Playing 11: लॉर्ड्स 142 साल में पहली बार करेगा महिला टेस्ट की मेजबानी, संभावित प्लेइंग-11

Thu, 09 Jul 2026 07:06 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉर्ड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉर्ड्स Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 09 Jul 2026 07:06 PM IST
सार

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच 10 जुलाई से इकलौते टेस्ट मैच की शुरुआत होगी। दोनों टीमों के बीच साल 1986 से अब तक कुल 15 टेस्ट मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें भारतीय महिला टीम का पलड़ा भारी रहा है।

विज्ञापन
India Women vs England Women Playing 11 One-Off Test Head-to-Head Record & Live Streaming Details
भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच 10 जुलाई से इकलौते टेस्ट मैच का आगाज होने जा रहा है। साल 1986 से लेकर अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 15 टेस्ट मुकाबले खेले जा चुके हैं। अगर आंकड़ों पर नजर डालें, तो भारतीय टीम का पलड़ा इंग्लैंड पर भारी दिखाई देता है।

विज्ञापन

दोनों टीमों के बीच अब तक का टेस्ट रिकॉर्ड कैसा रहा है?

भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक खेले गए 15 टेस्ट मैचों में से 3 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि इंग्लैंड की टीम सिर्फ 1 मैच ही जीत पाई है। इसके अलावा दोनों टीमों के बीच खेले गए शेष 11 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं।

विज्ञापन

इस मुकाबले का इतिहास क्या रहा है?

दोनों देशों की महिला टीमों के बीच पहली बार साल 1986 में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज आयोजित की गई थी, जो 0-0 से ड्रॉ रही थी। इसके बाद साल 1995 में इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम की। इसके बाद जुलाई 1999 और जनवरी 2002 में खेले गए 1-1 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे। साल 2002 में हुई दो मैचों की सीरीज भी 0-0 से ड्रॉ छूटी और नवंबर 2005 में खेला गया इकलौता टेस्ट भी बेनतीजा रहा।

वर्षों से जीत के इंतजार के बाद भारत ने साल 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से जीती। इसके बाद साल 2014 में हुआ इकलौता टेस्ट भी भारत के नाम रहा। साल 2021 का टेस्ट मुकाबला ड्रॉ रहा, वहीं दिसंबर 2023 में खेले गए मैच में भारत ने एक बार फिर शानदार जीत हासिल की।

टेस्ट इतिहास में सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड किसके नाम है?

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टेस्ट मैचों के इतिहास में शीर्ष 3 सबसे बड़े स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भारतीय महिला टीम के ही नाम दर्ज है:

  • अगस्त 2002: भारत ने दूसरी पारी में 467 रनों का विशाल स्कोर बनाया था।
  • दिसंबर 2023: भारत ने पहली पारी में 428 रन बनाकर मैच में जीत दर्ज की थी।
  • जुलाई 1986: भारतीय टीम ने 426/9 के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित की थी।

कौन है भारत-इंग्लैंड टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी?

भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट मुकाबलों में पूर्व कप्तान मिताली राज सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। उन्होंने 7 मैचों की 12 पारियों में 51.10 की बेहतरीन औसत से 511 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं। मिताली राज इन दोनों टीमों के बीच टेस्ट क्रिकेट में 500 का आंकड़ा पार करने वाली इकलौती खिलाड़ी हैं।

लॉर्ड्स टेस्ट से पहले प्रतिका रावल बाहर, प्रिया पूनिया की टीम में वापसी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ इकलौते टेस्ट मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल चोट के कारण इस मुकाबले से बाहर हो गई हैं। 25 वर्षीय दाएं हाथ की बल्लेबाज को पिछले सप्ताह टॉनटन में इंग्लैंड ए के खिलाफ इंडिया ए की ओर से खेलते समय घुटने में गंभीर चोट लगी थी। इसी वजह से उन्हें टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं माना गया है।

भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने बुधवार को मैच से पहले इसकी पुष्टि की कि प्रतिका रावल इस मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगी। उनके बाहर होने के बाद चयनकर्ताओं ने बाएं हाथ की बल्लेबाज प्रिया पूनिया को टीम में शामिल किया है।

प्रिया पूनिया ने इंग्लैंड दौरे पर इंडिया ए के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। वह वनडे सीरीज में भारत ए की सबसे सफल बल्लेबाज रहीं और 57 की औसत से 171 रन बनाए। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 87 रन रहा। प्रिया ने अपना पिछला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला दिसंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेला था। करीब डेढ़ साल बाद उनकी राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है। 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाली प्रिया अब तक भारत के लिए 12 वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं, लेकिन उन्हें अभी भी अपने टेस्ट डेब्यू का इंतजार है।

वहीं, प्रतिका रावल का बाहर होना भारतीय टीम के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है। पिछले एक साल के दौरान वह शीर्ष क्रम में भारत की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज के रूप में उभरी हैं। उन्होंने इसी साल पर्थ के वाका मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था और दूसरी पारी में शानदार अर्धशतक लगाया था। इसके अलावा वह पिछले वर्ष वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थीं, जहां उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़ा था। हालांकि उस टूर्नामेंट में भी चोट के कारण उनका अभियान बीच में ही रुक गया था।

विज्ञापन

ऐतिहासिक लॉर्ड्स टेस्ट पर रहेंगी निगाहें

लॉर्ड्स के मैदान पर भारतीय महिला टीम अपना पहला टेस्ट मैच खेलने जा रही है। हाल ही में टीम को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भारतीय टीम महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण से भी बाहर हो गई थी। अब हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इस ऐतिहासिक टेस्ट मुकाबले में दमदार प्रदर्शन कर इंग्लैंड दौरे का सकारात्मक अंत करना चाहेगी। हालांकि, प्रतिका रावल की गैरमौजूदगी में शीर्ष क्रम की जिम्मेदारी और बढ़ गई है, जबकि प्रिया पूनिया पर इस कमी को पूरा करने की अहम चुनौती होगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 

इंग्लैंड की प्लेइंग-11: नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, माया बाउचर, एलिस कैप्सी, टिली कॉर्टीन-कोलमैन, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, एमी जोन्स, हीथर नाइट, एमा लैंब, ग्रेस पॉट्स, एली थ्रेलकेल्ड, मैडी विलियर्स, इजी वोंग।
भारत की संभावित प्लेइंग-11: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, नंदनी शर्मा/हरलीन देओल, क्रांति गौड़, सायली सटघरे/स्नेह राणा और प्रिया पूनिया।

हम यहां आपको भारत और इंग्लैंड के बीच इस टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...

भारत और इंग्लैंड के बीच इकलौता टेस्ट मैच कब खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच इकलौता टेस्ट मैच 10 जुलाई यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 03:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी रात 3:00 बजे होगा। 

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच कहां देख पाएंगे?
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच का प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स टेन 1, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 चैनलों पर देख सकते हैं। डिजिटल स्ट्रीमिंग SonyLIV एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा डीडी फ्री डिश यूजर्स के लिए डीडी स्पोर्ट्स पर भी मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed