{"_id":"6a4f8fbe7ad51703280dc903","slug":"prabhsimran-singh-credits-these-two-cricket-icon-for-his-selection-in-the-india-squad-against-zimbabwe-2026-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prabhsimran Singh: इन दो दिग्गजों को प्रभसिमरन ने दिया भारतीय टीम में जगह बनाने का श्रेय, जमकर की प्रशंसा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Prabhsimran Singh: इन दो दिग्गजों को प्रभसिमरन ने दिया भारतीय टीम में जगह बनाने का श्रेय, जमकर की प्रशंसा
Thu, 09 Jul 2026 05:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 09 Jul 2026 05:40 PM IST
सार
टीम इंडिया में चयन पर प्रभसिमरन सिंह ने खुशी जताई और सफलता का श्रेय मेंटर युवराज सिंह और पंजाब किंग्स के कोच रिकी पोंटिंग को दिया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य न सिर्फ डेब्यू करना है, बल्कि कड़ी मेहनत और टीम में अपनी जगह पक्की करना है।
विज्ञापन
प्रभसिमरन सिंह
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के 25 वर्षीय आक्रामक सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह जिम में वर्कआउट कर रहे थे, जब उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुने जाने की खबर मिली। राष्ट्रीय टीम से बुलावा आने की खुशी उनके लिए शब्दों से परे थी। प्रभसिमरन ने बताया कि खबर मिलते ही उन्होंने अपना जिम सेशन बीच में ही छोड़ दिया और इस खुशी को अपने परिवार के साथ बांटने के लिए तुरंत घर की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
पंजाब किंग्स के लिए किया है दमदार प्रदर्शन
पंजाब किंग्स के लिए पिछले दो आईपीएल सीजन में 500 से अधिक रन बनाने और हाल ही में श्रीलंका में इंडिया ए के लिए शानदार प्रदर्शन करने के बाद प्रभसिमरन को उम्मीद थी कि उन्हें यह खुशखबरी जरूर मिलेगी। प्रभसिमरन 2023 के एशियाई खेलों में भी भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन तब उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था। इस बार संजू सैमसन की जगह ईशान किशन के बाद दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में चुने गए प्रभसिमरन जानते हैं कि प्रतिस्पर्धा बहुत कड़ी है। प्रभसिमरन ने हालांकि, इसका श्रेय पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को दिया है।
प्रभसिमरन ने कहा, जब आप जीवनभर जिस चीज के लिए मेहनत करते हैं और वो मिल जाए, तो बहुत अच्छा लगता है। एशियन गेम्स का अनुभव अच्छा था, लेकिन मुझे खेलने का मौका नहीं मिला। अब अगर मैं जिम्बाब्वे जा रहा हूं, तो मैं बिना खेले वापस नहीं आना चाहता। मेरा मकसद सिर्फ देश का प्रतिनिधित्व करना ही नहीं, बल्कि टीम में खुद को बनाए रखना भी है। अगर मौका मिला, तो मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा ताकि टीम से बाहर न होना पड़े।

युवराज सिंह और रिकी पोंटिंग की भूमिका
प्रभसिमरन, अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों के साथ आयु वर्ग क्रिकेट खेलते हुए बड़े हुए हैं। अभिषेक की तरह, प्रभसिमरन के मेंटर भी भारत के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह हैं। युवराज के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, आईपीएल के बाद मेरी उनसे मुलाकात नहीं हुई थी, लेकिन टीम इंडिया में चयन के बाद मैंने उन्हें फोन किया। हमारी काफी लंबी बात हुई। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अपना अनुभव साझा किया। वह हमेशा मुझसे कहते हैं कि गेंदबाज से एक कदम आगे रहो।

युवराज-पोंटिंग का जताया आभार
वहीं, पंजाब किंग्स के मुख्य कोच और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग के प्रभाव पर प्रभसिमरन ने कहा, युवी पाजी और रिकी सर, दोनों अलग व्यक्तित्व हैं लेकिन दोनों की मानसिकता एक जैसी है। मेरी सफलता में रिकी सर का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने ही मुझे फोन करके रिटेंशन की बात बताई थी और कहा था कि वह मुझे एक बेहतर खिलाड़ी बनाएंगे और उन्होंने ऐसा किया भी। मैं युवी पाजी और रिकी सर दोनों का आभारी हूं।
अपनी ट्रेनिंग के बारे में बताते हुए प्रभसिमरन ने कहा, मुझे ट्रेनिंग के दौरान लंबी बल्लेबाजी करना पसंद है। अगर नेट्स पर सात-आठ गेंदबाज हों, तो मैं चाहता हूं कि हर कोई मुझे कम से कम 10 ओवर गेंदबाजी करे। अगर आपको क्रिकेट में अपनी जगह बनाए रखनी है, तो हर साल अपने खेल में कुछ न कुछ नया जोड़ना ही होगा।