सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Teach children how to protect themselves from fraud

Faridabad News: बच्चों को ठगी से बचाव के तरीके सिखाए

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Teach children how to protect themselves from fraud
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए एक्शन ऐड एसोसिएशन का जागरूकता अभियान लगातार जारी है। इस पहल के तहत स्कूली बच्चों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के तरीके सिखाए जा रहे हैं।
Trending Videos

अभियान के दौरान विशेषज्ञों द्वारा सरल भाषा में साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपाय समझाए जा रहे हैं। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल अगोन के प्रधानाचार्य मोहम्मद आलम ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए बच्चों को शुरुआती स्तर से ही इसके प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। एक्शन ऐड एसोसिएशन पिछले एक महीने से क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में जाकर हजारों विद्यार्थियों को जागरूक कर चुका है। इस दौरान एडवोकेट अंजुम इस्लाम ने बच्चों को साइबर सुरक्षा के अहम नियम बताए। उन्होंने यह भी बताया कि साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed