सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Teachers in the district will now be able to become district-level science and mathematics experts.

Faridabad News: अब जिले के शिक्षक बन सकेंगे जिला विज्ञान और गणित विशेषज्ञ

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Teachers in the district will now be able to become district-level science and mathematics experts.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में कार्यरत नियमित पीजीटी शिक्षकों को जिला विज्ञान विशेषज्ञ और जिला गणित विशेषज्ञ बनने का अवसर दे रहा है। विभाग ने जिला विज्ञान विशेषज्ञ और जिला गणित विशेषज्ञ के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पद के लिए केवल वही पीजीटी भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित पात्र हैं जो हरियाणा के सरकारी स्कूलों में नियमित आधार पर कार्यरत हैं। आवेदक के पास संबंधित विषय में कम से कम 5 वर्ष का शिक्षण अनुभव होना अनिवार्य है।

आवेदक का अंग्रेजी भाषा में कुशल होना आवश्यक है। साथ ही उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की अनुशासनात्मक कार्रवाई, चार्जशीट या विभागीय जांच लंबित नहीं होनी चाहिए। जो शिक्षक वर्तमान में मॉडल संस्कृति या पीएम श्री स्कूलों में तैनात हैं और जिन्होंने निर्धारित न्यूनतम सेवा अवधि पूरी नहीं की है, वे इस पद के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन प्रकिया

योग्य शिक्षक विभाग की वेबसाइट पर अपने एमआईएस लॉगिन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रारंभिक तैनाती तीन साल के लिए होगी। इसे विभाग के संतोषजनक प्रदर्शन के आधार पर एक वर्ष के लिए और बढ़ाया जा सकता है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह तैनाती का अधिकार पूर्णत विभाग के पास सुरक्षित है और इसे किसी भी स्तर पर रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन


चयन प्रक्रिया


इसके लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार दोनों को शामिल किया गया है। लिखित परीक्षा 40 अंकों की होगी। इसमें 20 अंकों का विषय-विशिष्ट प्रश्न पत्र, 10 अंकों की रीजनिंग और 10 अंकों का सामान्य ज्ञान शामिल होगा। लिखित परीक्षा के बाद मुख्यालय स्तर पर गठित समिति विषय-विशिष्ट साक्षात्कार लेगी और इसके 10 अंक निर्धारित किए गए हैं। विज्ञान विशेषज्ञ के लिए 22 और गणित विशेषज्ञ के लिए 21 पद रिक्त हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article