{"_id":"68c70e02997a8fae8e086a64","slug":"the-city-will-be-illuminated-before-diwali-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51376-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दीपावली से पहले रोशन होगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दीपावली से पहले रोशन होगा शहर
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर निगम की इलेक्ट्रिक ब्रांच तेजी से कर रही है स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दीपावली से पहले क्षेत्र में सड़कों और बाजारों को रोशन करने की दिशा में निगम प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों पर नगर निगम की इलेक्ट्रिक ब्रांच ने शहर की स्ट्रीट लाइटों एवं हाई मास्क लाइटों की रिपेयरिंग का कार्य तेज कर दिया है।
निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली पर फरीदाबाद शहर को जगमग और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से तेजी से काम किया जा रहा है। हर वार्ड और प्रमुख मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम जल्द पूरा हो जाएगा।
दिन में रिपेयरिंग के लिए जलाई जा रही हैं लाइटें
कुछ दिन पूर्व दिन में लाइट जलने पर कई लोगों ने सवाल खड़े किए थे। इस पर निगम की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि रिपेयरिंग के काम के चलते लाइटें जलाकर काम किया जा रहा है। कुछ लोगों ने बिना तथ्य जाने गलत सूचना फैलाई है। यह स्थिति सामान्य रिपेयरिंग प्रक्रिया का हिस्सा है। दरअसल, स्ट्रीट लाइट और हाई मास्क लाइटों की जांच एवं मरम्मत का कार्य रात के समय संभव नहीं है, क्योंकि तकनीकी रूप से मरम्मत के लिए लाइट को चालू करके चेक करना आवश्यक होता है। इसी कारण यह कार्य दिन के समय ही किया जाता है।
कई इलाकों में एक साथ किया जा रहा है कार्य
अधिकारियों ने बताया कि फरीदाबाद इंडस्ट्रियल एरिया, एनएच 3 नियर डीएवी कॉलेज,बल्लभगढ़ गर्ग काॅलोनी, सेक्टर-8 और 9 एरिया सहित सभी जोन में अलग अलग शिकायतों पर लाइट रिपेयरिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी लाइट लगाने और मरम्मत का कार्य जारी है।
फरीदाबाद नगर निगम का उद्देश्य है कि दीपावली के पावन अवसर पर शहर की सभी गलियां, सड़कें और सार्वजनिक स्थल रोशनी से सराबोर रहें ताकि नागरिक त्योहार का आनंद सुरक्षित और उल्लासपूर्ण वातावरण में ले सकें।- धीरेंद्र खड़गटा, निगम आयुक्त

Trending Videos