{"_id":"6ade4f4986f2795b6b0ead67","slug":"the-crisis-of-waste-in-the-aravalli-greenery-protests-have-been-ongoing-for-five-years-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83735-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अरावली की हरियाली पर कूड़े का संकट, पांच साल से जारी विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अरावली की हरियाली पर कूड़े का संकट, पांच साल से जारी विरोध
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली-एनसीआर के फेफड़े कही जाने वाली अरावली की हरियाली पर कूड़े का संकट गहराता जा रहा है। अरावली क्षेत्र में करीब दस स्थानों पर कूड़ा डाले जाने से पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की आशंका है। फरीदाबाद-गुरुग्राम मार्ग पर भांखरी गांव में कूड़े को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुआ टकराव इस समस्या की गंभीरता बयां करता है। नगर निगम के पास कूड़े के निस्तारण के लिए ठोस योजना नहीं होने से पिछले पांच वर्षों से विरोध का सिलसिला जारी है। अब कूड़े के निस्तारण की समुचित व्यवस्था करना निगम के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
अरावली में इन स्थानों पर डाला जा रहा कूड़ा-
- भांखरी गांव में हनुमान मंदिर के पास अस्थायी कूड़ाघर बनाने की तैयारी।
- भांखरी-पाली मार्ग से सटी अरावली में कूड़ा डाले जाने की शिकायत।
- पाली गांव के राजस्व कब्रिस्तान के पास कूड़े के ढेर।
- क्रेशर-सूरजकुंड मार्ग पर तीन स्थानों पर कूड़ा डाला जा रहा है।
- इरोज सोसाइटी के पास कूड़ा डालने का स्थानीय लोग विरोध कर चुके हैं।
- खोरी गांव से खाली कराई गई जमीन पर भी कूड़ा डाला जा रहा है।