सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   There is no arrangement for cold water at Faridabad Railway Station.

Faridabad News: फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर नहीं है ठंडे पानी की व्यवस्था

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
There is no arrangement for cold water at Faridabad Railway Station.
विज्ञापन
वाटर कूलर खराब होने से बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर यात्री, गर्मी में बढ़ी परेशानी


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। भीषण गर्मी के बीच फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर ठंडे पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को न केवल परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि उनकी जेब पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। स्टेशन पर कई वाटर कूलर खराब पड़े हैं, जबकि कुछ में ठंडे पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में यात्रियों को मजबूरी में बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है।

यात्रियों का कहना है कि दोपहर के समय तापमान बढ़ने और लू जैसे हालात के बीच स्टेशन पर ठंडे पानी की उपलब्धता बेहद जरूरी है। हालांकि, स्टेशन पर स्थापित कई वाटर कूलर या तो बंद पड़े हैं या फिर पर्याप्त ठंडा पानी नहीं दे रहे हैं। इससे यात्रियों को राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री नॉन ब्रांडेड पानी खरीदने को मजबूर

यात्रियों ने बताया कि स्टेशन पर ठंडा पानी नहीं मिलने के कारण वे फेरी वालों से पानी खरीदने को मजबूर हैं। उनका आरोप है कि ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर बिकने वाली कई पानी की बोतलें नॉन ब्रांडेड होती हैं, जिनकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े होते हैं। इसके बावजूद प्रति बोतल 20 रुपये तक वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन


लंबी दूरी के यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

इस समस्या का सबसे अधिक असर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ रहा है। पर्याप्त पानी नहीं मिलने से डिहाइड्रेशन, थकान और चक्कर आने जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। यात्रियों का कहना है कि गर्मी में ट्रेन का इंतजार करना पहले ही चुनौतीपूर्ण होता है, ऐसे में पेयजल व्यवस्था की बदहाली उनकी परेशानी को और बढ़ा रही है।

स्टेशन से नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर पेयजल व्यवस्था तो उपलब्ध है, लेकिन नियमित रखरखाव और समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण यह व्यवस्था प्रभावी साबित नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed