{"_id":"6a5a7d51c6bac2e6ed0a5077","slug":"vocational-guidance-week-to-show-the-way-forward-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75129-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: भविष्य की राह दिखाएगा व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: भविष्य की राह दिखाएगा व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 जुलाई से छात्रों और युवाओं को दी जाएगी कॅरिअर की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के युवाओं और विद्यार्थियों को उनके कॅरिअर के प्रति जागरूक करने और उन्हें भविष्य की नई राह दिखाने के लिए रोजगार विभाग एक पहल करने जा रहा है। विभाग की ओर से 21 जुलाई से 24 जुलाई तक विशेष व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
इस मुहिम के तहत बड़खल उपमण्डल रोजगार कार्यालय द्वारा जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में विशेष मार्गदर्शन शिविर लगाए जाएंगे। जानकारी के अनुसार 21 जुलाई को एनआईटी पांच स्थित राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 23 जुलाई को राजकीय आईटीआई सिकरोना के युवाओं को भविष्य की राह दिखाने के लिए विशेष शिविर लगाया जाएगा। इन सभी कार्यक्रमों में मुख्य वक्ता के रूप में बड़खल की सहायक रोजगार अधिकारी डॉ नेहा सिंह उपस्थित रहेंगी। वे छात्र-छात्राओं को उनकी योग्यता, क्षमता और व्यक्तिगत रुचि के अनुसार एक सही करियर का चुनाव करने के बेहद आसान और व्यावहारिक तरीके सिखाएंगी।
इस विशेष सप्ताह का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें खुद का काम शुरू करने, तकनीकी शिक्षा और विभिन्न क्षेत्रों में हुनरमंद बनने के लिए प्रेरित करना है। इसके साथ ही युवाओं को रोजगार विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, जॉब फेयर और रोजगार कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कराने के फायदों के बारे में भी विस्तार से बताया जाएगा। इससे वे समय रहते इन सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।