{"_id":"69ee6a5c46bcedebe309ca66","slug":"waste-management-committee-meeting-for-handover-of-the-project-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68502-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वेस्ट मैनेजमेंट कमेटी प्रोजेक्ट के हैंडओवर के लिए बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वेस्ट मैनेजमेंट कमेटी प्रोजेक्ट के हैंडओवर के लिए बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आरपीएस सवाना सोसाइटी में इंडियन पॉल्यूशन कंट्रोल एसोसिएशन की ओर से वेस्ट मैनेजमेंट कमेटी प्रोजेक्ट के औपचारिक हैंडओवर के लिए बैठक आयोजित की गई। महज छह महीनों में एरोबिन के माध्यम से 15,000 किलोग्राम किचन वेस्ट को खाद में परिवर्तित किया गया, जिसका उपयोग सोसाइटी परिसर में ही हो रहा है।
सुबह 11 बजे आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता सोसाइटी के आरडब्ल्यूए प्रधान आकाशदीप पटेल ने की। बैठक में वेस्ट मैनेजमेंट कमेटी के सभी 10 सदस्य, जिनमें ग्रीन गार्जियन टीम के सदस्य भी शामिल थे, उपस्थित रहे। इसके अलावा आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी शशि रंजन, योगेंद्र नरुका, मिथलेश शर्मा और डॉ. निधि धवन ने भी सहभागिता की।
इस दौरान प्रोजेक्ट की पूरी यात्रा, उपलब्धियों और चुनौतियों की समीक्षा की गई व भविष्य की योजनाओं और पर्यावरण संरक्षण को लेकर सुझाव साझा किए गए। इंडियन पॉल्यूशन कंट्रोल एसोसिएशन की ओर से आगे भी फील्ड विजिट के माध्यम से सहयोग जारी रखने की बात कही गई। उपाध्यक्ष राजीव खुराना ने जानकारी दी कि 15,000 किलोग्राम किचन वेस्ट को खाद में परिवर्तित किया गया है। उन्होंने ग्रीन गार्जियन टीम के स्वयंसेवकों के योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में सभी वेस्ट मैनेजमेंट कमेटी सदस्यों को सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र और पौधे भेंट किए गए। वहीं, सोसाइटी की ओर से अब तक 5,000 किलोग्राम प्लास्टिक कचरे को रीसायकल के लिए भेजा जा चुका है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X