सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman injured in road accident dies during treatment

Faridabad News: सड़क हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान हुई मौत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in road accident dies during treatment
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

बल्लभगढ़। थाना तिगांव क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान करीब 8 दिन बाद मौत हो गई। थाना तिगांव पुलिस ने महिला के देवर की शिकायत पर ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव शेखपुर मंझावली निवासी विशाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 अप्रैल की सुबह करीब 7:50 बजे वह अपनी पत्नी काजल के साथ बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। रास्ते में चीरसी मंदिर के पास उसकी भाभी पूजा और निर्जला भी मिल गईं, जिन्होंने ऑफिस छोड़ने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




विशाल के अनुसार जब वह कबूलपुर मोड़ के पास पहुंचे तो फरीदाबाद की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने अचानक से वाहन मोड़ दिया। इससे ट्रॉली का पिछला हिस्सा पूजा को लगा और बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में सभी घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां पूजा की हालत गंभीर बनी रही। पूजा की उपचार के दौरान 24 अप्रैल को मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed