{"_id":"6a36cec58af30b7ea70acd95","slug":"woman-blackmailed-young-man-after-recording-a-video-of-him-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72836-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: महिला ने युवक का वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: महिला ने युवक का वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-वायरल करने की धमकी देकर ट्रांसफर कराए एक लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। महिला ने युवक का न्यूड वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे करीब एक लाख रुपये की ठग लिए। सेक्टर-30 निवासी युवक को इंस्टाग्राम पर बातचीत के दौरान अनजान महिला ने जालसाजी का शिकार बना लिया। पीड़ित ने साइबर थाना सेंट्रल में दी शिकायत में बताया कि 16 जून को उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर एक अनजान महिला से बातचीत शुरू हुई।
इसके बाद 17 जून को उसके व्हाट्सएप नंबर पर वीडियो कॉल आई, जिसमें एक महिला ने बात की। आरोप है कि महिला के कहने पर उसने अपने कपड़े उतार दिए, जिसके बाद उसकी न्यूड वीडियो बना ली गई। इसके बाद उसी नंबर से एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी और पैसे की मांग की। डर के कारण युवक ने अपने बैंक खाते से करीब एक लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। बाद में पीड़ित को पता चला कि उसके साथ साइबर ठगी हुई है। उसने 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 18 जून को साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।