फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Young woman has boiling water poured on her after refusing to marry an elderly man

तलाकशुदा युवती की आपबीती: खौलता पानी डाला, निजी अंग और शरीर के अन्य हिस्से झुलसे, फिर कई दिन कमरे में रखा बंद

Thu, 20 Aug 2026 07:12 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: Akash Dubey Updated Thu, 20 Aug 2026 07:12 PM IST
सार

एक युवती को कथित तौर पर जलाकर कई दिनों तक कमरे में बंद रखा गया। वह दिल्ली के अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Young woman has boiling water poured on her after refusing to marry an elderly man
युवती की बुजुर्ग से शादी कराने की थी तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के कुरेशीपुर गांव में युवती को कथित तौर पर खौलता हुआ पानी डालकर जलाने और कई दिनों तक कमरे में बंद रखने का मामला सामने आया है। खौलता पानी डालने से युवती का निजी अंग भी झुलस गया।  

विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि उसे तीन लाख रुपये में एक बुजुर्ग व्यक्ति से शादी कराने के लिए बेचा जा रहा था। इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और सोते समय उसके ऊपर खौलता हुआ पानी डाल दिया गया। गर्म पानी से उसकी छाती और शरीर के निजी हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्म पानी से निजी अंग भी झुलस गया। फिलहाल युवती दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचाराधीन है। धौज थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के मुताबिक, यह घटना 15-16 अगस्त की दरम्यानी रात करीब 4 बजे की है। उनका आरोप है कि खौलता पानी डालने के बाद जब वह गंभीर रूप से झुलस गई तो उसे इलाज के लिए बाहर तक नहीं जाने दिया गया। कमरे में ताला लगाकर उसे बंद रखा गया और उसका मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन

पीड़िता के मौसा ने बताया कि भतीजी के झुलसने की जानकारी मिलने के बाद वह 18 अगस्त की शाम कुरेशीपुर पहुंचे लेकिन घर का दरवाजा नहीं खोला गया। इसके बाद 19 अगस्त को वह पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचे।

पुलिस की मौजूदगी में कमरे का ताला तोड़कर युवती को बाहर निकाला गया और उसे इलाज के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया, जहां वह आईसीयू में भर्ती बताई गई है। 

दो महीने पहले तलाक, पड़ोसियों के संपर्क में आई थी युवती
उन्होंने बताया कि पीड़िता मूलरूप से बिहार के मधेपुरा की रहने वाली है। करीब दो साल पहले उसकी शादी कुरेशीपुर निवासी रोहित से हुई थी। रोहित निजी कंपनी में काम करता है। पंकज के अनुसार, करीब दो महीने पहले उसका तलाक हो गया था। इसके बाद पड़ोस में रहने वाले धर्मेंद्र और ललिता के संपर्क में वह आई। परिजनों का आरोप है कि दोनों ने युवती को यह कहकर अपने साथ रखा था कि वे उसे बेटी की तरह रखेंगे और बाद में अच्छी तरह शादी करके विदा करेंगे। 

पीड़िता का आरोप है कि बाद में उसे पता चला कि उसकी शादी एक बुजुर्ग व्यक्ति से कराने की तैयारी की जा रही है और इसके लिए तीन लाख रुपये में सौदा तय किया गया है। इसका विरोध करने पर विवाद शुरू हो गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी मिली है। युवती का फिलहाल दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस टीम अस्पताल जाकर उसके बयान दर्ज करेगी। पीड़िता के बयान और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। धौज थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed