{"_id":"6a36ce0c5c84ff7f010b95b0","slug":"youths-health-deteriorates-and-he-dies-after-breaking-fast-with-a-packaged-drink-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72842-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पैकेज्ड पेय पीकर व्रत खोलने के बाद युवक की बिगड़ी तबीयत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पैकेज्ड पेय पीकर व्रत खोलने के बाद युवक की बिगड़ी तबीयत, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
परिजनों का आरोप-पेय पदार्थ पीते ही होने लगीं उल्टियां, शव को पोस्टमार्टम के बाद सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भारत कॉलोनी स्थित हनुमान नगर में 33 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि व्रत खोलने के लिए उसने पैकेज्ड पेय पदार्थ पिया। इसके पीने के कुछ समय बाद ही उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे उल्टियां होने लगीं और पेट में तेज दर्द शुरू हो गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे अस्पताल में भर्ती कराने पहुंचे। इलाज के युवक को एक से दूसरे अस्पताल रेफर किया जाता रहा, इस दौरान उसने दम तोड़ दिया।
परिजनों के अनुसार अंकुश का शुक्रवार को व्रत था। देर रात उसने व्रत खोलने के लिए पैकेज्ड आम पेय पिया था। पैकेज्ड आम पेय पीने के कुछ ही देर बाद उसे लगातार उल्टियां होने लगीं और पेट में असहनीय दर्द शुरू हो गया। परिजन उसे तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बीके अस्पताल रेफर कर दिया।
बीके अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने अंकुश को बेहतर उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजनों का कहना है कि वे उसे उपचार के लिए फरीदाबाद के एक अन्य निजी अस्पताल में ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत और बिगड़ गई तथा उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर खेड़ीपुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। खेड़ीपुल थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि देर रात एक निजी अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक युवक को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की और परिजनों के बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिजनों का मानना है कि फ्रूटी पीने के बाद ही अंकुश की तबीयत बिगड़ी थी, जबकि मौत के वास्तविक कारण का खुलासा चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।