सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire breaks out in three-storey building; police rescue four people, including two children

Delhi NCR News: तीन मंजिला इमारत में लगी आग, दो बच्चों समेत चार को पुलिस ने बचाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली में जहां हौजरानी और तुगलकाबाद एक्सटेंशन में आग की घटनाओं में जहां 26 लोग जान गंवा चुके हैं और कई घायल अब भी उपचाराधीन हैं। वहीं सोमवार रात को खानपुर में रसोई में रखे फ्रीज के कंप्रेसर फटने से तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। नेबसराय थाने में तैनात एसआई प्रिंस व अन्य पुलिस जवानों ने साहस दिखाते हुए कई लोगों की जान बचाई। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार खानपुर के सैनिक फार्म स्थित राजू पार्क में सोमवार देर रात तीन मंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई। तीसरे तल पर आग और धुएं के बीच एक ही परिवार के चार सदस्य फंस गए। सूचना पर पहुंची नेब सराय थाने की टीम ने लोगों की मदद से चारों को सुरक्षित बाहर निकाला। संकरी गली में छोटी गाड़ी के साथ फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आधे घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने पर पहली व दूसरी मंजिल पर रहने वाले परिवारों के सात-आठ लोग स्वयं बाहर निकल चुके थे। आस-पास के लोगों से पता चला कि तीसरे तल पर साबिर, पत्नी सलमा व दो बच्चों नौ वर्षीय सोहन एवं चार वर्षीय रोहन के साथ रहते हैं। साबिर किसी तरह निकलकर छत पर पहुंचे और आस-पास के लोगों से मदद मांगी। लोग सीढ़ी लेकर आए जो दो तल तक ही जा पाई। पुलिस टीम ने सीढ़ी पर चढ़कर साबिर की तरफ साड़ी फेंकी। उसके सहारे दोनों पुलिसकर्मी छत पर पहुंचे।
विज्ञापन


रूमाल बांधकर अंदर घुसे
नाक पर रूमाल बांधकर घने धुएं के बीच नीचे तीसरे तल पर गए और किचन से गैस सिलिंडर को बाहर निकाला, ताकि ब्लास्ट न हो। फिर कमरे में दुबके बच्चों व सलमा की नाक पर कपड़े बंधवाए और निकालकर छत पर लाए। रस्सी के सहारे पहले सलमा फिर साबिर को नीचे उतारा। वहीं बच्चों को लेकर नरेंद्र व रिंकू नीचे उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed