सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   first day of Sri Vidya Koti Kumkumarchan Maha Yagna concluded in Civil Lines

Delhi: श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का प्रथम दिवस संपन्न, दीप प्रज्वलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 09 Oct 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
सार

सिविल लाइंस में स्वामी वेदांती जी महाराज की जयंती पर देश प्रगति, विश्व शांति और गरीब कल्याण के उद्देश्य से श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का प्रथम दिवस संपन्न हुआ। सुप्रीम कोर्ट जज, केंद्रीय मंत्री डॉ. एल मुरुगन, सावित्री ठाकुर, आरएसएस प्रचारक सुनील अंबेकर सहित गणमान्यजनों ने दीप प्रज्वलन कर भाग लिया।

first day of Sri Vidya Koti Kumkumarchan Maha Yagna concluded in Civil Lines
सिविल लाइंस में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का शुभारंभ करते स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

नई दिल्ली सिविल लाइंस स्थित 7 शंकराचार्य मार्ग में देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में स्वामी वेदांती जी महाराज के जयंती के परिपेक्ष्य में देश के प्रगति,विश्व शांति और ग़रीब कल्याण के ध्येय से श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का प्रथम दिवस संपन्न हुआ। पूरे विधि विधान से माता ललिता जी का पूजन कर महायज्ञ प्रारंभ हुआ। प्रतिदिन 2 हज़ार से अधिक सुहासिनी महिलायें और श्रद्धालु श्री ललिता सहस्त्रनाम के मंत्रों को चार दिनों तक 1 करोड़ बार पढ़कर सिंदूर से अर्चन करेंगे। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के द्वारा अब तक देश के 29 प्रमुख शहरों में श्री विद्या महायज्ञ का आयोजन किया जा चुका है।     
Trending Videos


महायज्ञ के प्रथम दिवस पर दीप प्रज्ज्वलित कर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी जी, सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया के न्यायमूर्ति पंकज मित्तल, न्यायमूर्ति आर महादेवन,युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने महायज्ञ प्रारंभ किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महायज्ञ में माता ललिता का आशीर्वाद लेने राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर,भारत सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की पत्नी मृदुला प्रधान,भारत सरकार के संसदीय विभाग के राज्य मंत्री डा. एल मुरुगन,भारत सरकार की राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर,सांसद नीरज शेखर,दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री रविंद्र इंद्रराज,सांसद योगेंद्र चंदौलिया,दिल्ली भाजपा के प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल,विधायक अभय वर्मा,अशोक गोयल,अजय महावर,दीपक चौधरी,अनिल शर्मा,हरियाणा मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी,एनसीयूआई के अध्यक्ष दिलीप संघानी,सर गंगाराम हास्पिटल के अध्यक्ष डा. डीएस राणा,राकेश बिंदल,ब्रजेश राय,सुमन शर्मा,रोहित चौधरी आदि उपस्थित रहे।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश के विकास की गति और बढ़े इसके लिए माता ललिता देवी से विशेष प्रार्थना है।माता से आकांक्षा है की हमारा देश विश्वगुरु बने।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की आने वाला समय हमारे देश का ही है।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सनातन धर्म हमारी ताक़त है।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की जो व्यक्ति धर्म के साथ रहेगा वह सदैव न्याय पथ पर चलेगा।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश विकास के पथ पर बहुत आगे बढ़ चुका है।    

सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया के न्यायमूर्ति पंकज मित्तल ने कहा की भारत को स्पिरिचुअल रिपब्लिक आफ इंडिया होना चाहिए।न्यायमूर्ति मित्तल ने कहा की भारत विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया के न्यायमूर्ति आर महादेवन भी उपस्थित रहे।

भारत सरकार के राज्य मंत्री डा. एल मुरुगन ने कहा की पूरे देश में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के प्रयास से राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में अद्भुत प्रयास किया जा रहा है जिसकी मैं सराहना करता हूँ।डा. मुरुगन ने कहा की युवा वर्ग को राष्ट्र के विकास हेतु अपने योगदान हेतु आगे आना चाहिए।डा. मुरुगन ने कहा की दिल्ली की धरती पर यह ऐतिहासिक समागम का साक्षी बनकर गौरान्वित महसूस कर रहा हूँ।

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा की पूरी दुनिया भारत के नेतृत्व में चलने को आतुर है।श्रीमती ठाकुर ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व आज पूरी दुनिया हमारे नेतृत्व में चलने को तैयार है।  

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की माँ भारती के वैभव के वृद्धि हेतु हम समर्पित भाव से काम करते रहेंगे।श्री सिंह ने कहा की हम धर्म ध्वज के साथ राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ को संपन्न कराने हेतु प्रयासरत हैं।श्री सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विश्वशक्ति बनने की ओर बढ़ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed