सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five cartridges found in a passenger's bag at IGI Airport.

Delhi NCR News: आईजीआई एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिले पांच कारतूस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पूछताछ में नहीं दिखा पाया दस्तावेज, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया

नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट पर एक यात्री के सामान की सुरक्षा जांच के दौरान बैग से पांच कारतूस मिले हैं। बैग की जांच के दौरान मशीन से संदिग्ध चीज होने का पता चला। इसके बाद गहन तलाशी ली गई तो कारतूस बरामद हुए। कारतूस मिलने के बाद यात्री को डोमेस्टिक एयरपोर्ट थाना पुलिस को सौंप दिया गया। पूछताछ में दस्तावेज और संतुष्ट जवाब न देने पर पुलिस ने शस्त्र अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। यात्री की पहचान द्वारका निवासी राजेश कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार घटना 13 जून की है। एक यात्री दिल्ली से बंगलूरु जाने वाली फ्लाइट संख्या क्यूपी 1822 पकड़ने के लिए आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर पहुंचा। सुरक्षा जांच के दौरान स्कैनर मशीन में बैग के अंदर सुरक्षा कर्मियों को कुछ संदिग्ध वस्तु नजर आई। उसके बाद बैग की गहन तलाशी ली गई, जिसमें से पांच कारतूस बरामद हुए। एयरपोर्ट सुरक्षा स्टाफ ने यात्री से कारतूस ले जाने संबंधी दस्तावेज मांगे लेकिन उसके पास कोई दस्तावेज मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा कर्मियों ने मामले की सूचना डोमेस्टिक एयरपोर्ट थाना पुलिस को दी। पुलिस ने गोल्फ लिंक रेजीडेंसी, द्वारका सेक्टर-108 निवासी राजेश कुमार को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने राजेश के खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी यात्री से पूछताछ कर कारतूस के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने घटना की पुष्टि की है और मामले की छानबीन किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed