{"_id":"699ef67d732d9b2bdf0fb35d","slug":"five-people-including-four-minors-were-arrested-for-murdering-a-young-man-in-retaliation-for-a-quarrel-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-125569-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: झगड़े का बदला लेने के लिए की थी युवक की हत्या, चार नाबालिग समेत पांच धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: झगड़े का बदला लेने के लिए की थी युवक की हत्या, चार नाबालिग समेत पांच धरे
विज्ञापन
विज्ञापन
-चाकू और बीयर की बोतल से किया था हमला, आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
रोहिणी जिला के बुध विहार इलाके में झगड़े का बदला लेने के लिए एक युवक पर चाकू व बीयर की बोतल से 22 फरवरी को हत्या की गई थी। आरोपियों ने युवक को मौत के घाट उतारा और भाग गए। मृतक की शिनाख्त राजा उर्फ मंगल सिंह (25) के रूप में हुई। पुलिस ने हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए चार नाबालिग समेत पांच को पकड़ा है। आरोपी की पहचान अनीश झा (19) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनीश पर चार आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो चाकू, एक बीयर की बोतल और अन्य सामान बरामद किया है। बुध विहार थाना पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन ने बताया कि 23 फरवरी को जेजे कॉलोनी सेक्टर-24, बुध विहार में युवक पर चार-पांच लड़कों ने चाकू व बीयर की बोतल से हमला कर दिया। हमले में उसे गंभीर चोटें आईं। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। बाद में मृतक की पहचान राजा उर्फ मंगल सिंह के रूप में हुई।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दो दिन पहले राजा ने एक नाबालिग की पिटाई कर उसकी स्कूटी में तोड़फोड़ की थी। इसका बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया। वारदात से पहले सभी एक बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे।
Trending Videos