{"_id":"6aa269a3b5944578a708e895","slug":"following-satya-niketan-incident-delhi-government-initiated-process-of-constituting-sderf-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्य निकेतन हादसा: अब आपदा से निपटने के लिए दिल्ली की अपनी टीम होगी तैयार, एसडीईआरएफ गठन की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्य निकेतन हादसा: अब आपदा से निपटने के लिए दिल्ली की अपनी टीम होगी तैयार, एसडीईआरएफ गठन की प्रक्रिया शुरू
Thu, 10 Sep 2026 01:56 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:56 PM IST
सार
दिल्ली में स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रिलीफ फोर्स के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर एनडीआरएफ अधिकारियों से जरूरी सुझाव लिए गए।
विज्ञापन
दिल्ली में बनेगी एसडीईआरएफ टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार ने राजधानी में स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रिलीफ फोर्स (एसडीईआरएफ) के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर इस दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। दिल्ली सचिवालय में एनडीआरएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान अत्याधुनिक एसडीईआरएफ टीम के गठन को लेकर जरूरी सुझाव और इनपुट लिए गए।
विज्ञापन
सरकार का उद्देश्य है कि किसी भी तरह की आपदा की स्थिति में दिल्ली के पास अपनी प्रशिक्षित, सक्षम और त्वरित प्रतिक्रिया देने वाली टीम मौजूद हो। इसके लिए एसडीईआरएफ के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि आपदा के समय राहत और बचाव कार्यों में तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
वहीं, सत्य निकेतन में राहत एवं बचाव अभियान के दौरान एनडीआरएफ की टीम ने जिस तत्परता और बेहतर समन्वय के साथ काम किया, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उसकी सराहना की। उन्होंने समस्त दिल्लीवासियों की ओर से एनडीआरएफ की पूरी टीम के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
विज्ञापन