फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former UK Prime Minister Rishi Sunak visited Parliament House

Rishi Sunak India Visit: यूके के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पहुंचे संसद भवन, परिवार सहित परिसर का भ्रमण किया

Tue, 18 Feb 2025 07:02 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 18 Feb 2025 07:02 PM IST
सार

संसद भवन के भ्रमण के दौरान यूके के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ राज्यसभा सांसद और उनकी सास सुधा मूर्ति और पत्नी अक्षता भी थीं। लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने सुनक और उनके परिवार का स्वागत किया।

विज्ञापन
Former UK Prime Minister Rishi Sunak visited Parliament House
यूके के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने परिवार सहित संसद भवन का भ्रमण किया - फोटो : ANI

विस्तार

यूनाइटेड किंगडम (यूके) के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अपने परिवार के साथ संसद भवन पहुंचे। उनके साथ राज्यसभा सांसद और उनकी सास सुधा मूर्ति और पत्नी अक्षता भी थीं। लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने सुनक और उनके परिवार का स्वागत किया। इस दौरान सुनक ने परिवार के साथ संसद भवन परिसर का भ्रमण किया और इसकी वास्तुकला को बारीकी से देखा। इस दौरान वह उत्साहित नजर। सुनक ने संसद भवन की गैलरी, चैंबर और संविधान की प्रति को भी देखा।

विज्ञापन

15 फरवरी को परिवार सहित ताजमहल का किया था दीदार
बीते 15 फरवरी को यूके के पूर्व प्रधानमंत्री सुनक ने ताजमहल का दीदार किया था। उन्होंने शाम को अपनी पत्नी अक्षता, सास सुधा मूर्ति और दोनों बेटियों कृष्णा और अनुष्का के साथ ताजमहल का भ्रमण किया था और करीब एक घंटे तक यहां समय बिताया था। इस दौरान पर्यटकों ने उन्हें देखकर जोश से नारे लगाए तो पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने हाथ जोड़कर नमस्ते से उनका अभिवादन किया था। इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ सेल्फी लीं और सेंट्रल टैंक पर डायना सीट पर फोटो भी खिंचवाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

16 फरवरी को आगरा के सिकंदरा और फतेहपुर सीकरी का दौरा किया 
ऋषि सुनक ने आगरा भ्रमण के दूसरे दिन यानि रविवार को परिवार के साथ सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी और कलाकृति का भ्रमण किया था। वह फतेहपुर सीकरी और सिकंदरा की भव्यता व सुंदरता पर फिदा नजर आए। इस दौरान उन्होंने इनका ऐतिहासिक महत्व भी जाना। कलाकृति में पच्चीकारी कर रहे श्रमिकों से बात करते हुए इसे आर्ट ऑफ सैक्रिफाइस कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed