फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Friday morning was the coldest October morning in 75 years; the day's temperature reached 20.7 degrees.

Delhi NCR News: 75 साल में अक्तूबतर में सबसे सर्द रही शुक्रवार की सुबह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
अर्नब तूफान और पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिनभर रिमझिम बारिश, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
विज्ञापन

सामान्य से 10.3 डिग्री नीचे रहा अधिकतम तापमान, लोगों ने निकाले स्वेटर और जैकेट

संदीप वर्मा
नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान अर्नब और उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त प्रभाव से शुक्रवार को राजधानी का मौसम अचानक बदल गया। भोर से लेकर देर शाम तक रुक-रुककर हुई बारिश और सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 10.3 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 75 वर्षों में अक्तूबर में दर्ज किया गया यह सबसे कम अधिकतम तापमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके साथ ही एक ट्रफ भी बनी हुई है। वहीं, चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश से उत्तर छत्तीसगढ़ और उससे सटे पूर्वी मध्य प्रदेश तक एक अन्य ट्रफ सक्रिय है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से शुक्रवार सुबह से ही दिल्ली में 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चलीं। कुछ स्थानों पर हवा की गति 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। दिनभर बादल छाए रहे और हल्की बारिश व रिमझिम फुहारों का दौर जारी रहा।
विज्ञापन

बारिश और ठंडी हवाओं के कारण पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 4.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 24 घंटे के मुकाबले दो डिग्री कम है। शुक्रवार को राजघाट में सर्वाधिक 11 मिलीमीटर और सफदरजंग में 4.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने निकाले स्वेटर और जैकेट
अधिकतम तापमान में अचानक गिरावट से दिन में भी सर्दी का अहसास होने लगा। घरों से काम पर निकले लोगों को स्वेटर, जैकेट और विंडचीटर पहनने पड़े। कनॉट प्लेस, राष्ट्रपति भवन और इंडिया गेट समेत पर्यटन स्थलों पर पहुंचे पर्यटक छाते और गर्म कपड़ों के साथ घूमते नजर आए। वहीं, बिना जैकेट के बाइक से सफर करने वाले लोगों को ठंडी हवाओं के कारण परेशानी हुई।
अक्तूबर में बारिश का भी बना रिकॉर्ड
अक्तूबर 2026 में अब तक दिल्ली में कुल 123.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। यह अक्तूबर माह में अब तक की चौथी सर्वाधिक बारिश है। इससे पहले 1954 में 238.3 मिलीमीटर, 1956 में 236.2 मिलीमीटर और 2022 में 128.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।

अगले पांच दिनों में बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी चक्रवाती तूफान अर्नब और पश्चिमी विक्षोभ का हल्का प्रभाव बना रह सकता है। बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। हालांकि, अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है। इससे राजधानी के लोगों को मौजूदा ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।

अक्तूबर में दर्ज सबसे कम अधिकतम तापमान

तारीख

अधिकतम तापमान

30 अक्तूबर 2026

20.7 डिग्री

25 अक्तूबर 1975

21.5 डिग्री

31 अक्तूबर 1961

21.9 डिग्री

18 अक्तूबर 1971

22.1 डिग्री

1 अक्तूबर 1954

22.2 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed