फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Despite court orders, goods are arriving in markets during the day, causing traffic congestion.

Delhi NCR News: अदालत के आदेश के बावजूद बाजारों में दिन में ही उतर रहे माल, लगता है जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
-अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए सुबह 11 से रात 8 बजे तक लोडिंग-अनलोडिंग पर लगाई थी रोक
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली के बाजारों में नियमों की निगरानी और पालन पर उठे सवाल


संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। किसी को समय पर दफ्तर पहुंचना है तो किसी को बस पकड़नी है। कोई बाजार में खरीदारी के लिए निकला है तो किसी को जरूरी काम से दूसरी जगह जाना है। लेकिन रास्ते में सड़क पर खड़ा मालवाहक वाहन और दुकानों के सामने उतारा जा रहा सामान उनकी राह रोक देता है। आगे निकलने की जगह नहीं मिलने पर वाहन चालकों को इंतजार करना पड़ता है, जबकि पैदल चलने वाले सड़क पर उतरकर रास्ता तलाशते हैं। पूर्वी दिल्ली के पुश्ता रोड, सुभाष रोड, गांधी नगर, अशोक नगर और दुर्गापुरी रोड समेत कई बाजारों में रोजाना ऐसी स्थिति देखने को मिल रही है। कारोबार के लिए दुकानों तक माल पहुंचाना जरूरी है, लेकिन दिन के व्यस्त समय में सड़क पर ही माल उतारने से आम लोगों की मुश्किल बढ़ रही है। जाम में फंसने से लोगों का समय बर्बाद होता है। कई बार थोड़ी दूरी तय करने में भी काफी देर लग जाती है। सड़क पर खड़े ट्रकों और टेंपो के बीच से निकलने वाले दोपहिया वाहन चालकों को भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है। वहीं, बुजुर्गों और बच्चों के साथ बाजार आने वाले लोगों के लिए सड़क पार करना और पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है।

कोर्ट ने जाम रोकने के लिए दिया था आदेश : दिल्ली में यातायात जाम, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए अदालत ने 29 अक्तूबर 2018 को सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक मालवाहक वाहनों से लोडिंग-अनलोडिंग पर रोक लगाने का आदेश दिया था। इससे माल की उतराई रात आठ बजे से सुबह 11 बजे के बीच की जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article