फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   National Unity Day: Changes to traffic arrangements in New Delhi due to 'Run for Unity'

राष्ट्रीय एकता दिवस: रन फॉर यूनिटी के चलते नई दिल्ली की यातायात व्यवस्था में बदलाव, आज सुबह 9 बजे तक की पाबंदी

Sat, 31 Oct 2026 01:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 31 Oct 2026 01:30 AM IST
सार

नई दिल्ली इलाके में सुबह 3:30 बजे से करीब 9 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे।

विज्ञापन
National Unity Day: Changes to traffic arrangements in New Delhi due to 'Run for Unity'
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्तूबर को आयोजित होने वाले ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। इसके तहत नई दिल्ली इलाके में सुबह 3:30 बजे से करीब 9 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे।

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम के गेट नंबर-1 से होगी। यहां से प्रतिभागी सी-हेक्सागन की ओर बढ़ेंगे और फिर शाहजहां रोड के सामने रेडियल रोड से होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन


इन मार्गों पर रहेगा यातायात प्रभावित
सी-हेक्सागन की ओर जाने वाले वाहनों को भगवान दास रोड क्रॉसिंग, पुराना किला रोड-मथुरा रोड, शेरशाह रोड-मथुरा रोड, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग-सुब्रमण्यम भारती मार्ग, पंडारा रोड-सुब्रमण्यम भारती मार्ग और क्यू-प्वाइंट समेत विभिन्न जंक्शनों पर जरूरत के अनुसार नियंत्रित किया जाएगा। इन स्थानों पर यातायात को वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की वाहन चालकों से अपील
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से आयोजन स्थल के आसपास अनावश्यक यात्रा से बचने और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है। वाहन चालकों को यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखने, धैर्य बनाए रखने, यातायात नियमों का पालन करने और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। साथ ही अनधिकृत पार्किंग से बचने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed