फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi: Fire broke out at a garment factory in the Mangolpuri area. 20 fire tenders are at the spot

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत; बुझाने के लिए दमकल की 20 गाड़ियां मौजूद

Sat, 31 Oct 2026 12:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 31 Oct 2026 12:39 AM IST
सार

हादसे में चाल लोगों की मौत की खबर है। आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल की 20 गाड़ियां मौजूद हैं। दमकल विभाग ने बताया कि हादसे में छह लोग बेहोश हो गये थे। उनको अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन
delhi: Fire broke out at a garment factory in the Mangolpuri area. 20 fire tenders are at the spot
फाइल फोटो। - फोटो : एएनआई

विस्तार

मंगोलपुरी इलाके की एक जूता फैक्टरी में आग लग गई है। हादसे में चार लोगों की मौत की खबर है। आग को बुझाने के लिए मौके पर दमकल की 20 गाड़ियां मौजूद हैं। दमकल विभाग ने बताया कि हादसे में छह लोग बेहोश हो गये थे। उनको अस्पताल ले जाया गया है। इनमें से चार को मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन


बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 30/10/2026 को रात लगभग 9:30 बजे मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के B-293/294 में आग लग गई। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई टीमों ने घंटों तक काम किया। अब तक कुल 6 लोगों को बाहर निकाला गया है, जो फैक्टरी के अंदर बेहोश पाए गए थे। 
विज्ञापन


इन सभी को इलाज के लिए तुरंत मंगोलपुरी के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया। इन 6 लोगों में से 4 को मृत घोषित कर दिया गया है, जबकि बाकी 2 लोगों का इलाज चल रहा है। बचाव अभियान अभी भी जारी है। कानून के अनुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात 9:32 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी।  सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियों को रवाना कर दिया गया था। बड़ी संख्या में दमकलकर्मी भी मौके पर मौजूद हैं। इनकी संख्या 80 बताई जा रही है। आग अभी बनी हुई है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed