फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Friend stabbed to death over a money dispute; accused arrested within six hours.

Delhi NCR News: पैसों के विवाद में दोस्त की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी छह घंटे में गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। रोहिणी में बुधवार को हुई हत्या का पुलिस ने छह घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पैसे के लेन-देन को लेकर शुरू हुई मामूली कहासुनी ने हत्या का रूप ले लिया। पुलिस ने आरोपी बुध विहार निवासी आर्यन वाल्मीकि (20) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक हनीफ और आरोपी आर्यन वाल्मीकि दोनों दोस्त थे। पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी कड़ी में बुधवार रात करीब 9 बजे दोनों दोस्त मिले थे। दोनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते-देखते विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।

इस दौरान आरोपी ने मृतक के साथ गाली-गलौज की, फिर उसके पेट में चाकू घोंप दिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। रोहिणी के पुलिस उपायुक्त शोभित डी. सक्सेना ने बताया कि बुधवार रात बुध विहार थाने में बीएसए अस्पताल से सूचना मिली कि रिठाला गांव निवासी 24 वर्षीय हनीफ को चाकू लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान हनीफ की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की। आरोपी को पकड़ने के लिए इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी जानकारी और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चाकू से हमला करने की बात कबूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article