{"_id":"6a833023081609354f02be6e","slug":"from-panchayat-to-parliament-women-leaders-conclave-becomes-the-voice-of-womens-leadership-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151105-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पंचायत से संसद तक, महिला नेतृत्व की आवाज बनी विमेन लीडर्स कॉन्क्लेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पंचायत से संसद तक, महिला नेतृत्व की आवाज बनी विमेन लीडर्स कॉन्क्लेव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में 13-14 अगस्त को आयोजित विमेन लीडर्स कॉन्क्लेव 2026 में देश के 13 राज्यों से 125 महिला नेताओं ने हिस्सा लिया। रेखा मोदी के नेतृत्व और डॉ. नीरजा मट्टू की संरचना में हुए इस सम्मेलन में महिला नेतृत्व, लैंगिक समानता और जमीनी स्तर पर महिलाओं की भागीदारी को लेकर व्यापक चर्चा हुई। कॉन्क्लेव में सरकार, शिक्षा, कानून, कला और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े 60 से अधिक वक्ताओं ने विभिन्न सत्रों में विचार रखे। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री और विद्वान डॉ. कर्ण सिंह भी मौजूद रहीं।
सम्मेलन के दूसरे दिन ‘पंचायत से संसद’ टाउनहॉल में देशभर की 35 पंचायत महिला नेताओं ने राष्ट्रीय नीति-निर्माताओं, न्यायविदों और संस्थागत प्रमुखों के साथ सीधे संवाद किया। इसमें पंचायत स्तर पर महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और नेतृत्व के अनुभवों पर चर्चा हुई। सम्मेलन में महिला रोजगार, देखभाल अर्थव्यवस्था, जलवायु परिवर्तन, डिजिटल सुरक्षा, कानून और न्याय तक पहुंच जैसे मुद्दों पर भी मंथन हुआ। इस दौरान ‘रजिस्टर मी ऐज कुलभूषण’ और ‘रीविजिटिंग ऑथरशिप ऑफ महाकवि कालिदास’ पुस्तकों का विमोचन किया गया। समापन सत्र में डॉ. कर्ण सिंह ने डेयावती मोदी स्त्री शक्ति सम्मान वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. शोभा गुप्ता और विदुषी विद्युत्तमा स्त्री शक्ति सम्मान डॉ. शशि बाला को प्रदान किया। संवाद