सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad: Laborer loses life after falling into open drain.

Ghaziabad: देर रात खुले नाले में गिरने से गई मजदूर की जान, जब तक बाहर निकाला हो चुकी थी मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 28 Mar 2026 03:21 AM IST
विज्ञापन
सार

लोगों ने जब तक उसे नाले से निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

Ghaziabad: Laborer loses life after falling into open drain.
विजयनगर लेबर चौक पर खुला नाला। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

विजयनगर थाना क्षेत्र में लेबर चौक के नजदीक खुले नाले में रात के अंधेरे में एक मजदूर गिर गया। लोगों ने जब तक उसे नाले से निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

Trending Videos


युवक औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरी करके घर लौट रहा था। नाले में गिरने के बाद मजदूर ने शोर मचाया। आसपास के लोग नाले के इर्द-गिर्द एकत्र हो गए और मौके पर यातायात पुलिस पहुंची। पुलिसकर्मियों ने डायल 112 और दमकल विभाग को सूचना दी। शोर मचा रहे मजदूर को बचाने के लिए लोग रस्सी बांधकर नाले में उतर गए। हालांकि तब तक मजदूर पानी में डूब गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने मजदूर की खोजबीन की और बाहर निकाला। मजदूर की पहचान वसीम(34) पुत्र सलीमन निवासी मवई विजयनगर के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस गंभीर अवस्था में वसीम को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। 

जहां चिकित्सकों ने वसीम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।  लोगों का कहना है कि कई जगह पर नाला खुला है। यहां पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं। 

नाले से निकालकर शव मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। देर रात युवक नाले के नजदीक बैठा था और असंतुलित होकर गिर गया। जब तक पुलिस और आसपास के लोगों ने बाहर निकाला उनकी मौत हो चुकी थी।
-उपासना पांडेय, एसीपी नगर कोतवाली

पांच बेटियों के सिर से उठा पिता का साया 
मूल रूप से लक्ष्मण नगर वारिसनगर थाना चंदौसी कोतवाली जनपद मुरादाबाद के रहने वाले वसीम तीन वर्ष पहले काम की तलाश में गाजियाबाद आए थे। मृतक की पत्नी सलमा ने बताया कि उनकी पांच बेटियां हैं और सबसे छोटी डेढ़ वर्ष की हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि वसीम नाले के नजदीक बैठ गया था और असंतुलित होकर नाले में गिर गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed