फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused fled after carrying out the crime in 3 minutes and 23 seconds; CCTV footage goes viral.

Ghaziabad News: 3 मिनट 23 सेकंड में वारदात को अंजाम देकर भागा आरोपी, सीसीटीवी फुटेज वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Accused fled after carrying out the crime in 3 minutes and 23 seconds; CCTV footage goes viral.

विज्ञापन
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर-1 इलाके में सोमवार को भारत सरकार के पोस्टल विभाग में तैनात सीनियर अकाउंटेंट पर हुए हमले के बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर अलग-अलग तीन सीसीटीवी फुटेज वायरल हुए हैं। इनमें पत्नी के घर से निकलने से लेकर आरोपी के घर में दाखिल होना और घायल शशांक को अस्पताल ले जाने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें आरोपी 3.23 मिनट में घटना को अंजाम देकर घर से भागता हुआ दिख रहा है। पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो शशांक के घर के बाहर अलग-अलग स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के हैं। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
इनमें आरोपी के हाथ में दो चाकू दिख रहे हैं। उसे पकड़ने के लिए सोसायटी के लोग और गार्ड दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, हमले में घायल सीनियर एकाउंटेंट की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। प्रेमी और प्रेमिका का इंस्टाग्राम आईडी भी बृहस्पतिवार को सामने आ गई, इसमें प्रेमिका ने जिम करते हुए दर्जनों वीडियो अलग-अलग गानों के साथ डाले हुए हैं, वहीं आरोपी प्रेमी ने भी इंस्टा पर वीडियो डाल रखे हैं। एक वीडियो में जिम के अंदर प्रेमी दूर खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। किसी भी वीडियो में आरोपी प्रिया शर्मा ने अपने पति के साथ का वीडियो नहीं डाला है।
विज्ञापन

-----
वारदात को अंजाम देकर भागा आरोपी तो लोगों ने किया पीछा
वायरल वीडियो में सोमवार सुबह करीब 5:12 बजे प्रिया शर्मा घर से निकलकर कार ले जाती दिख रही है। इसके करीब आठ मिनट बाद 5:20 बजे आरोपी पैदल सीनियर एकाउंटेंट के घर में घुसता है। वह नीले हैंडल समेत दोनों चाकुओं से ताबड़तोड़ 10 से 12 वार शशांक पर करता है। चीख-पुकार सुनकर घर में सो रही तीन वर्षीय बेटी भी उठ जाती है और वह भी रोने लगती है। करीब तीन मिनट 23 सेकंड में वारदात को अंजाम देकर आरोपी घर से दोनों चाकुओं को हाथ में लेकर भागता नजर आ रहा है। वहां से गुजर रहा एक व्यक्ति आरोपी का पीछा करने लगता है तो गेट पर पहुंचते ही गार्ड भी पीछा करते दिख रहे हैं। इसके बाद शशांक घायल हालात में घर से बाहर आते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

इंस्टा पर प्रिया के हैं 182 फॉलोअर
प्रिया ने 28 फरवरी 2026 से जिम करने के इंस्टाग्राम पर वीडियो डालने शुरू किए थे। प्रिया के अब तक 182 फॉलोअर हो चुके हैं। जिम की ट्रेनिंग प्रताप सिंह देता था। उसी दौरान प्रताप की प्रिया से दोस्ती हो गई और दोनों के संबंध बनने लगे। वहीं, आरोपी प्रताप सिंह का भी इंस्टाग्राम का एक एकाउंट सामने आया है। आरोपी के 2491 फाॅलोअर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed