{"_id":"6ae36d5392e85ee2470d21bd","slug":"body-of-a-bds-intern-found-in-a-dental-college-hostel-in-ghaziabad-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: डेंटल कॉलेज के हॉस्टल में बीडीएस इंटर्न का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: डेंटल कॉलेज के हॉस्टल में बीडीएस इंटर्न का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 29 Oct 2026 09:29 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 29 Oct 2026 09:29 PM IST
सार
गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित एक डेंटल कॉलेज के हॉस्टल में बीडीएस इंटर्न निशा शॉ (26) का शव कमरे में मिला। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को खुदकुशी मान रही है। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक
विस्तार
गाजियाबाद के मोदीनगर में दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित एक डेंटल कॉलेज के हॉस्टल में बुधवार रात बीडीएस इंटर्नशिप की एक छात्रा का शव कमरे में पंखें से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। पुलिस घटना को प्रथम दृष्टया खुदकुशी मान रही है। मौके से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पश्चिम बंगाल स्थित कोलकाता के दमदम पार्क निवासी 26 वर्षीय निशा शॉ आईटीएसटी कॉलेज में बीडीएस की छात्रा थी। वर्तमान में निशा की इंटर्नशिप चल रही थी। निशा कॉलेज के हॉस्टल में अकेली रहती थी। बुधवार शाम काफी देर तक निशा के कमरे का दरवाजा नहीं खुला।
विज्ञापन
सहपाठियों ने निशा को आवाज दी तो कोई उत्तर नहीं मिला। उन्होंने निशा को कॉल किया तो कॉल रसीव नहीं हुई। सहपाठियों ने कॉलेज प्रशासन को मामले की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने रोशनदान से झांका तो निशा पंखे के सहारे फंदे से लटकी दिखी। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरें दाखिल हुई और जांच पड़ताल की। फाॅरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने छात्रा का माेबाइल फोन कब्जे में लिया।
विज्ञापन
कार्यवाहक एसीपी सुनील कुमार ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया खुदकुशी का लग रहा है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर संस्थान के चेयरमैन डा. विक्रम गांधी ने बताया कि निशा कॉलेज की होनहार छात्रा थी। बीडीएस में उसने अच्छे अंक प्राप्त किए थे।