सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   After a dispute, miscreants pelted stones at the house, a report was filed.

Ghaziabad News: विवाद के बाद दबंगों ने घर पर पथराव किया, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
After a dispute, miscreants pelted stones at the house, a report was filed.
विज्ञापन
लोनी। पूर्वी जवाहर नगर कालोनी में युवक के घर पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गए। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पीड़ित कुलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा दक्ष 16 मार्च को बाइक पर जा रहा था। रास्ते में कॉलोनी निवासी हर्ष पांचाल ने दिल्ली सहारनपुर रोड स्थित होटल के सामने उनके बेटे को रोक कर गोली मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर पड़ोसी युवक मौके से भाग गया। आरोप है कि अगले दिन युवक 25 से अधिक युवकों को लेकर उनके घर के पास पहुंचा। उसने उनके बेटे को कॉल करके घर से बाहर बुलाया। जब वह बाहर न आया तो युवक ने घर पर पथराव करते हुए जान से मारने की धमकी दी। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed