सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad double murder Husband kills wife and her lover

गाजियाबाद में डबल मर्डर: पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को उतारा मौत के घाट, दोनों के सिर पर किए वार

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Akash Dubey Updated Tue, 24 Mar 2026 09:34 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad double murder Husband kills wife and her lover
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के बुध बाजार में सोमवार रात एक पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। उसने दोनों के सिर पर भारी वस्तु से हमला किया था। आरोपी पति राशिद बांस-बल्ली बनाने का काम करता है। वारदात के समय महिला शबनम और उसका प्रेमी फहीम पति के घर मौजूद थे। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।

Trending Videos

शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी पति रशीद के सात बच्चे हैं, घटना के दौरान सभी बच्चे घर पर थे। पुलिस जांच में सामने आ रहा है कि आरोपी ने किसी एक को गोली भी मारी है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शबनम अपने पति से तलाक लेना चाहती थी। तलाक के बाद जिस मकान में रह रही थी, उसे बेचना चाहती थी। तलाक के बाद शबनम अपने प्रेमी से शादी की बात कह रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed