सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Electricity connections to 5,200 homes in THA were cut, and residents created a ruckus at the power station.

Ghaziabad News: टीएचए में 5200 घरों में काटा गया विद्युत कनेक्शन, बिजली घर पहुंचे लोगों ने किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Electricity connections to 5,200 homes in THA were cut, and residents created a ruckus at the power station.
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीएचए के कई इलाकों में सोमवार को 5200 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति ऊर्जा निगम ने बंद कर दी। बिजली बाधित होते ही उपभोक्ता नजदीक के ऊर्जा निगम कार्यालय पहुंचे और वहां नाराजगी जाहिर की। कुछ लोगों ने नारेबाजी तक की। आरोप है कि बिल जमा होने के बावजूद कनेक्शन काट दिया गया है।
Trending Videos

सुबह करीब आठ बजे वैशाली सेक्टर एक, दो और तीन, वसुंधरा, कौशांबी, शालीमार गार्डन स्थित कई फ्लैट और कॉलोनी की अचानक आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली कटने के बाद लोग सेक्टर-16 स्थित ऊर्जा निगम कार्यालय पहुंचे। मगर वहां जाकर हंगामा करने के बावजूद उपभोक्ताओं के कनेक्शन नहीं जुड़ सके। देर शाम तक उपभोक्ता ऊर्जा निगम कार्यालय पर एकत्रित हुए और कनेक्शन जोड़ने की मांग करते रहे। वैशाली सेक्टर तीन निवासी राजेश ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे बिजली काट दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान अधिकारियों ने बताया था कि पुराने तरीके से ही बिजली का बिल जमा करना पड़ेगा, लेकिन सोमवार को अचानक बिना सूचना के कनेक्शन काट दिया गया। 1912 पर शिकायत करके पूछा तो पता चला कि उनका स्मार्ट मीटर प्रीपेड में बदल दिया गया है। इससे 3800 रुपये बकाया है। इसलिए कनेक्शन काटा गया है। इसके बाद 4500 रुपये का भुगतान कराया गया, लेकिन कनेक्शन नहीं जोड़ा गया। इसके बावजूद 1500 रुपये का दोबारा भुगतान कराया। छह हजार रुपये देने के बाद सात घंटे बाद ही बिजली आई है।
-----
जोन तीन के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर अमित कुमार ने बताया कि जिन भी लोगों के कनेक्शन काटे गए उन सभी का बिल पांच-छह माह से बकाया था। प्रीपेड बिल निगेटिव में जा रहा था। उपभोक्ताओं को लगातार बिल जमा करने के लिए कहा जा रहा था और उसके बाद ही आपूर्ति बंद की गई है।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed