फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Allegation of holding a young woman captive and raping her; one arrested

Ghaziabad News: युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप, एक गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Allegation of holding a young woman captive and raping her; one arrested
मोदीनगर। भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय छात्रा को अगवा कर बंधक बनाने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती को बरामद कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार एक युवती 20 अक्तूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाते हुए भोजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। युवती की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया था। दो दिन पहले पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराए गए बयानों में युवती ने आरोप लगाया कि मूलचंद्र ने अपने दोस्त कलुआ के साथ मिलकर उसे पिलखुवा स्थित एक कमरे में बंधक बनाया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। पुलिस ने रविवार को आरोपी मूलचंद्र निवासी पिलखुवा, जिला हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी कलुआ की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed