सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Allegations of Enticing and Abducting a Minor Niece in Wave City

थाने में चाचा ने लगाई गुहार: नाबालिग भतीजी को भगा ले गया लड़का, आरोपी संग पिता-भाई पर साजिश का आरोप

अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 21 May 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
सार

वेव सिटी क्षेत्र में  एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए उसके चाचा ने शिकायत की। आरोपी शनि, उसके भाई राकेश और पिता सोमपाल के खिलाफ शिकायत दी गई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

Allegations of Enticing and Abducting a Minor Niece in Wave City
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत गांव महरौली से नाबालिग किशोरी को अगुवा कर ले जाने का गम्भीर मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित चाचा की दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके भाई व पिता पर सहयोग करने का आरोप लगाया गया है। 



प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव महरौली वेव सिटी, के निवासी राजवीर ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उनकी 17 वर्षीय भतीजी जन्म से ही उनके साथ रह रही थी। आरोप है कि बीती 13 मई को गांव का ही रहने वाला युवक शनि पुत्र सोमपाल उनकी नाबालिग भतीजी को बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष का कहना है कि इस पूरी घटना में अकेले युवक का हाथ नहीं है, बल्कि उसके भाई राकेश पुत्र सोमपाल और उसके पिता सोमपाल पर किशोरी को भगाने में पूरी तरह से सहयोग करने और साजिश रचने का सीधा आरोप लगाया गया है। 
विज्ञापन
Trending Videos


घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार बेहद परेशान है और किशोरी की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। पीड़ित राजवीर ने वेव सिटी पुलिस से मामले की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। 

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल का कहना है कि पीड़ित चाचा की दी गई शिकायत के आधार पर आरोपी शनि व राकेश पुत्रगण सोमपाल तथा इनके पिता सोमपाल निवासीगण ग्राम महरौली वेव सिटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, किशोरी को जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed