{"_id":"6a0ed179ff5500bb820959a8","slug":"video-people-demonstrated-at-police-post-in-kanawani-ghaziabad-regarding-shortage-of-electricity-and-water-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: कनावनी में बिजली-पानी की किल्लत, गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: कनावनी में बिजली-पानी की किल्लत, गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी पर किया प्रदर्शन
इंदिरापुरम में कनावनी क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। परेशान स्थानीय निवासी बृहस्पतिवार को कनावनी पुलिस चौकी पहुंच गए और बिजली-पानी की समस्या को लेकर जमकर विरोध जताया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले 17-18 वर्षों से बिजली व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। कई घरों में अब तक बिजली के मीटर नहीं लगे हैं, जबकि पूरे इलाके में छोटे क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों के सहारे आपूर्ति की जा रही है। वर्तमान में सभी ट्रांसफार्मर फुंकने से हालात और खराब हो गए हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि भीषण गर्मी में छोटे-छोटे बच्चे बिना बिजली के परेशान हैं। बिजली नहीं होने से घरों में पानी की आपूर्ति भी ठप हो गई है। लोगों का आरोप है कि ऊर्जा निगम न तो ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ा रहा है और न ही स्थायी समाधान कर रहा है। हर साल गर्मी आते ही यही संकट खड़ा हो जाता है। नाराज लोगों ने बुधवार रात करीब नौ बजे सीआईएसएफ रोड पर जाम भी लगाया था। उस दौरान पुलिस प्रशासन ने देर रात तक बिजली बहाल कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन पूरी रात बीतने के बाद भी आपूर्ति शुरू नहीं हुई। इससे नाराज उपभोक्ता करीब ढाई घंटे तक कनावनी चौकी में बैठे रहे और बिजली-पानी की मांग करते रहे। पुलिस प्रशासन ने लोगों को जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने का भरोसा दिलाया। साथ ही कहा कि जब तक बिजली नहीं आती, तब तक निगम की ओर से पानी के टैंकर भेजे जाएंगे। मौके पर तीन पानी के टैंकर भेजे गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।