{"_id":"6a0ea1d8dc6dbc390301b45d","slug":"side-effects-of-smoking-cigarettes-with-tea-chai-and-sutta-ke-side-effects-2026-05-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Tea Day: चाय-सुट्टा का कॉम्बिनेशन कितना खतरनाक? ये खबर पढ़ ली तो आज ही छोड़ देंगे","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
World Tea Day: चाय-सुट्टा का कॉम्बिनेशन कितना खतरनाक? ये खबर पढ़ ली तो आज ही छोड़ देंगे
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Thu, 21 May 2026 01:42 PM IST
सार
World Tea Day: चाय और सिगरेट का कॉम्बिनेशन अक्सर युवाओं को पसंद आता है। ऑफिस में थोड़ा सा भी समय मिलने पर लोग चाय के साथ सिगरेट पीने निकल जाते हैं, ये कितना खतरनाक है, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
चाय-सुट्टा का कॉम्बिनेशन कितना खतरनाक?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
World Tea Day: आज के समय में ऑफिस और सोशल लाइफस्टाइल में चाय और सिगरेट का कॉम्बिनेशन एक आम आदत बनता जा रहा है, खासकर युवाओं के बीच। काम के बीच छोटा सा ब्रेक लेने के लिए कई लोग चाय के साथ सिगरेट पीना पसंद करते हैं, जिसे वे तनाव कम करने का तरीका मानते हैं। लेकिन यह आदत धीरे-धीरे शरीर के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है।
चाय-सुट्टा का कॉम्बिनेशन कितना खतरनाक?
- फोटो : Adobe Stock Photo
1. दिल पर असर
सिगरेट में निकोटिन होता है जो हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर बढ़ाता है। चाय में कैफीन भी हल्का स्टिमुलेशन देता है। जब दोनों साथ होते हैं तो दिल पर दबाव बढ़ जाता है। इससे लंबे समय में हाई बीपी और हार्ट से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।

Trending Videos
चाय-सुट्टा का कॉम्बिनेशन कितना खतरनाक?
- फोटो : Adobe Stock
2. फेफड़ों पर असर
सिगरेट का धुआं फेफड़ों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। इससे सांस की नलियों में सूजन और ऑक्सीजन लेने की क्षमता कम हो सकती है। चाय इसका सीधा नुकसान नहीं करती, लेकिन इसके साथ सिगरेट लेने की आदत धुएं के संपर्क को बढ़ा देती है।

- फोटो : Freepik.com
3. नशे की लत
निकोटिन और कैफीन दोनों दिमाग पर असर डालते हैं और डोपामिन रिलीज को प्रभावित करते हैं। इससे दिमाग में यह पैटर्न बन जाता है कि चाय के साथ सिगरेट लेना आराम या ब्रेक का हिस्सा है। धीरे-धीरे यह आदत मजबूत होकर लत बन सकती है।
निकोटिन और कैफीन दोनों दिमाग पर असर डालते हैं और डोपामिन रिलीज को प्रभावित करते हैं। इससे दिमाग में यह पैटर्न बन जाता है कि चाय के साथ सिगरेट लेना आराम या ब्रेक का हिस्सा है। धीरे-धीरे यह आदत मजबूत होकर लत बन सकती है।
विज्ञापन
चाय-सुट्टा का कॉम्बिनेशन कितना खतरनाक?
- फोटो : Adobe Stock
4. पाचन तंत्र पर असर
खाली पेट चाय और सिगरेट लेने से पेट में एसिड बढ़ सकता है। इससे एसिडिटी, गैस और पेट में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय में यह पेट की परत को कमजोर भी कर सकता है।
खाली पेट चाय और सिगरेट लेने से पेट में एसिड बढ़ सकता है। इससे एसिडिटी, गैस और पेट में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय में यह पेट की परत को कमजोर भी कर सकता है।