सब्सक्राइब करें

Health Alert: एसी में बैठे-बैठे चाय-कॉफी पीने की आदत से बिगड़ सकता है शरीर का बैलेंस! बढ़ सकती हैं ये समस्याएं

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Thu, 21 May 2026 12:34 PM IST
सार

Side Effects Of Drinking Tea And Coffee: अक्सर ऑफिस में बैठे-बैठे लोग चाय और कॉफी पीते रहते हैं। ये आदत कितनी खतरनाक है, आज हम इस बारे में बात करेंगे। 

विज्ञापन
side effects of drinking tea and coffee while sitting in ac in summer season
एसी में बैठे-बैठे चाय-कॉफी की आदत से बिगड़ सकता है शरीर का बैलेंस! - फोटो : AI
Side Effects Of Drinking Tea And Coffee: आज के समय में ऑफिस लाइफस्टाइल तेजी से बदल रही है, जहां लंबे समय तक एसी कमरे में बैठकर काम करना और बार-बार चाय-कॉफी पीना एक आम आदत बन चुकी है। 


शुरुआत में यह आदत सामान्य लगती है, लेकिन धीरे-धीरे यह सेहत पर असर डाल सकती है। कई लोग तनाव, थकान या नींद भगाने के लिए दिनभर चाय और कॉफी का सेवन करते रहते हैं, जिससे शरीर में कैफीन की मात्रा बढ़ जाती है। 

विशेषज्ञों के अनुसार, एसी में बैठे-बैठे ज्यादा कैफीन लेने से  सेवन शरीर के तापमान संतुलन को भी बिगाड़ सकता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि यह आदत कितनी हानिकारक हो सकती है और इससे शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है।
 
side effects of drinking tea and coffee while sitting in ac in summer season
एसी में बैठे-बैठे चाय-कॉफी की आदत से बिगड़ सकता है शरीर का बैलेंस! - फोटो : Freepik
नींद में कमी  

एसी ऑफिस में लंबे समय तक बैठे रहने से शरीर की प्राकृतिक एक्टिविटी कम हो जाती है। ऐसे में बार-बार चाय और कॉफी पीने से कैफीन का असर और बढ़ जाता है। इससे दिमाग देर तक एक्टिव रहता है और नींद का पैटर्न बिगड़ जाता है। रात में ठीक से नींद न आने के कारण अगले दिन थकान और सुस्ती और ज्यादा महसूस होती है।

 
Trending Videos
side effects of drinking tea and coffee while sitting in ac in summer season
एसी में बैठे-बैठे चाय-कॉफी की आदत से बिगड़ सकता है शरीर का बैलेंस! - फोटो : adobe stock images
एसिडिटी और पाचन समस्या

एसी में ठंडे वातावरण के बीच बार-बार गर्म चाय-कॉफी लेने से पेट का तापमान और एसिड बैलेंस प्रभावित होता है। खाली पेट या लगातार सेवन करने से गैस, जलन और अपच की समस्या बढ़ सकती है। लंबे समय तक यह आदत पाचन तंत्र को कमजोर कर सकती है और भूख भी प्रभावित होती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
side effects of drinking tea and coffee while sitting in ac in summer season
एसी में बैठे-बैठे चाय-कॉफी की आदत से बिगड़ सकता है शरीर का बैलेंस! - फोटो : Adobe Stock Images
दिल पर अतिरिक्त दबाव

लगातार कैफीन लेने से हार्ट रेट बढ़ता है। एसी में लंबे समय तक बिना मूवमेंट के बैठना और साथ में चाय-कॉफी का ज्यादा सेवन दिल पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है। इससे घबराहट, बेचैनी और हल्की सी हार्ट रेसिंग जैसी समस्या महसूस हो सकती है।

 
विज्ञापन
side effects of drinking tea and coffee while sitting in ac in summer season
एसी में बैठे-बैठे चाय-कॉफी की आदत से बिगड़ सकता है शरीर का बैलेंस! - फोटो : Freepik.com
तनाव और मानसिक थकान

ऑफिस स्ट्रेस के बीच बार-बार चाय-कॉफी पीने से शरीर अस्थायी एनर्जी तो पाता है, लेकिन बाद में कैफीन का असर खत्म होने पर ज्यादा थकान और चिड़चिड़ापन महसूस होता है। यह “कफीन क्रैश” मानसिक संतुलन को प्रभावित करता है और फोकस कम कर देता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed