सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Dowry Greedy Family Warning Signs in Hindi Dahej Lobhi Sasural Walon ke Lakshan

Marriage Red Flags: शादी से पहले पहचान लें दहेज के लालची ससुराल वाले, वरना बेटी की जिंदगी हो सकती है बर्बाद

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Wed, 20 May 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Dowry Greedy Family Warning Signs: दहेज के लोभी ससुराल वालों की पहचान उनके व्यवहार और बातचीत से आसानी से की जा सकती है। अगर लड़के वाले बार-बार पैसे, गाड़ी, गिफ्ट या लड़की के परिवार की आर्थिक स्थिति पर जोर दें, तो यह चेतावनी का संकेत हो सकता है। शादी से पहले ऐसे संकेतों को समझना बेहद जरूरी है ताकि बेटी का भविष्य सुरक्षित रह सके।

Dowry Greedy Family Warning Signs in Hindi Dahej Lobhi Sasural Walon ke Lakshan
दहेज प्रथा से कैसे बचें - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

Dahej Se Kaise bachen: भारत में दहेज प्रथा आज भी कहीं न कहीं मौजूद है, जिसका खामियाजा लड़कियों को शादी के बाद भुगतना पड़ता है। कोई ससुराल में प्रताड़ित होती है, तो कोई अपनी जान गवां बैठती है। हाल ही में ग्रेटर नोएडा में ऐसा ही एक मामला सामने आया जब एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। 



भारत में दहेज प्रथा कानूनन अपराध होने के बावजूद आज भी कई परिवारों में यह समस्या गहराई से मौजूद है। शादी जैसे पवित्र रिश्ते को कुछ लोग लालच और दिखावे का माध्यम बना देते हैं। कई बार माता-पिता समाज और रिश्तेदारों के दबाव में आकर बेटी की शादी ऐसे परिवार में कर देते हैं, जहां बाद में दहेज की मांग, मानसिक प्रताड़ना और घरेलू हिंसा जैसी परेशानियां सामने आने लगती हैं। ऐसे मामलों की खबरें आए दिन सोशल मीडिया और न्यूज में देखने को मिलती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर माता-पिता का सपना होता है कि उनकी बेटी की शादी ऐसे घर में हो जहां उसे प्यार, सम्मान और सुरक्षा मिले। लेकिन शादी से पहले कुछ संकेत ऐसे होते हैं जो साफ बताते हैं कि सामने वाला परिवार दहेज का लालची हो सकता है।

विज्ञापन
Trending Videos


अगर समय रहते इन बातों पर ध्यान दिया जाए तो बेटी की जिंदगी को मुश्किलों से बचाया जा सकता है। आज हम आपको बताएंगे दहेज के लोभी ससुराल वालों के कुछ ऐसे लक्षण, जिन्हें पहचानकर आप सही फैसला ले सकते हैं और अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं।


दहेज के लोभी ससुराल वालों के ये लक्षण कभी न करें नजरअंदाज


बार-बार लड़की के परिवार की आर्थिक स्थिति पूछना

अगर लड़के वाले पहली मुलाकात से ही लड़की के पिता की नौकरी, प्रॉपर्टी, बैंक बैलेंस या कमाई के बारे में ज्यादा दिलचस्पी दिखाएं, तो यह सामान्य बात नहीं है। ऐसे लोग अक्सर शादी को रिश्ते की बजाय फायदे के नजरिए से देखते हैं। बार-बार आर्थिक स्थिति पर चर्चा करना लालच का बड़ा संकेत माना जाता है।


महंगे गिफ्ट और शानो-शौकत की उम्मीद रखना

कुछ परिवार सीधे दहेज नहीं मांगते, लेकिन महंगे गिफ्ट, कार, फर्नीचर या बड़े होटल में शादी की इच्छा जाहिर करते रहते हैं। अगर लड़के वाले बार-बार कहते हैं कि “हमारी समाज में इज्जत का सवाल है” या “लोग क्या कहेंगे”, तो समझ जाइए कि उनका फोकस रिश्ते से ज्यादा दिखावे पर है।


शादी की हर बात में पैसों का हिसाब लगाना

दहेज लोभी परिवार शादी की हर रस्म में खर्च और लेन-देन की चर्चा करते रहते हैं। ऐसे लोग छोटी-छोटी बातों में भी पैसे का हिसाब लगाने लगते हैं। अगर रिश्ते के दौरान ही हर चीज में फायदा और नुकसान देखा जा रहा हो, तो आगे चलकर बेटी को मानसिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है।


लड़की की नौकरी और सैलरी पर जरूरत से ज्यादा ध्यान देना

अगर लड़के वाले लड़की की नौकरी और सैलरी को लेकर जरूरत से ज्यादा उत्साहित हों और बार-बार उसकी इनकम पर सवाल करें, तो सतर्क हो जाना चाहिए। कई बार ऐसे परिवार बहू को कमाने का जरिया मानते हैं और बाद में आर्थिक दबाव बनाना शुरू कर देते हैं।


रिश्ते में सम्मान और व्यवहार की कमी

जो परिवार शुरुआत से ही लड़की या उसके माता-पिता को सम्मान न दे, बात-बात पर ताने मारे या खुद को ऊंचा दिखाने की कोशिश करे, वहां भविष्य में समस्याएं बढ़ सकती हैं। रिश्ता हमेशा समान सम्मान और समझदारी पर टिकता है, लालच और अहंकार पर नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed