सब्सक्राइब करें

Summer Kitchen Tips: गर्मियों में बार-बार दूध फट जाता है? स्टोर करने का सही तरीका जान लें

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Wed, 20 May 2026 01:14 PM IST
सार

Milk Storage Tips in Summer: गर्मी में दूध फटने की मुख्य वजह गलत तरीके से उबालना, देर तक बाहर रखना और सही तापमान पर स्टोर न करना है। दूध को हमेशा साफ बर्तन में उबालें, ठंडा होने के बाद तुरंत फ्रिज में रखें और बार-बार गर्म करने से बचें। इन आसान टिप्स से दूध लंबे समय तक ताजा रह सकता है।

विज्ञापन
Milk Storage Tips in Summer Doodh Fatne Se kaise Bachaye
इन टिप्स से गर्मी में दूध नहीं होगा खराब - फोटो : Ai

Garmi Me Doodh Fatne Se Kaise Bachaye: गर्मियों का मौसम आते ही खाने-पीने का सामान जल्दी खराब होने लगता है। अगर आप इसे सही तरीके से स्टोर न करें तो कुछ ही घंटों में चीजें सड़ जाती हैं या खराब हो जाती है। दूध भी इन्हीं चीजों में से एक है, जो गर्मी में जल्दी फट जाता है। कई बार सुबह ताजा लाया गया दूध शाम तक खराब हो जाता है। कभी कभी तो उबालते समय ही फट जाता है। 



इससे न सिर्फ पैसे की बर्बादी होती है, बल्कि रोजमर्रा का काम भी प्रभावित होता है। जिन घरों में छोटे बच्चे या बुजुर्ग हैं, वहां दूध को सही तरीके से स्टोर करना बेहद जरूरी हो जाता है। उबालते समय या रखे-रखे दूध फट जाए तो लोग समझते हैं कि दूध की क्वालिटी खराब है, लेकिन कई बार इसकी असली वजह हमारी छोटी छोटी गलतियां या लापरवाही होती हैं।

दूध को गलत तापमान पर रखना, गंदे बर्तन में उबालना, बिल्कुल न उबालना या बार बार गर्म करना उसकी ताजगी खराब कर देता है। गर्मियों में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं, इसलिए दूध को संभालने में थोड़ी भी लापरवाही उसे फाड़ सकती है।

अगर आप भी दूध फटने से परेशान हैं, तो इस लेख में आपको बताया जा रहा है कि दूध उबालते और स्टोर करते समय कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए। इन आसान टिप्स को अपनाकर आप लंबे समय तक दूध को ताजा और सुरक्षित रख सकते हैं।

Milk Storage Tips in Summer Doodh Fatne Se kaise Bachaye
दूध क्यों फट जाता है? - फोटो : Adobe stock

गर्मियों में दूध फटने से बचाने के लिए ध्यान रखें ये बातें


गंदे या गीले बर्तन में दूध न उबालें

दूध उबालने से पहले हमेशा बर्तन को अच्छी तरह साफ और सूखा रखें। कई बार बर्तन में बची खट्टी चीजें या पानी की नमी दूध को फाड़ देती हैं। खासकर गर्मियों में बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं, इसलिए साफ-सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

Trending Videos
Milk Storage Tips in Summer Doodh Fatne Se kaise Bachaye
गर्मी में दूध को फटने से बचाने के चार आसान उपाय - फोटो : Adobe

दूध को ज्यादा देर बाहर न रखें

दूध उबालने के बाद लोग अक्सर उसे घंटों तक कमरे के तापमान पर छोड़ देते हैं। गर्म मौसम में यही सबसे बड़ी गलती साबित होती है। दूध ठंडा होने के बाद तुरंत फ्रिज में रख दें। ज्यादा देर बाहर रखने से उसमें बैक्टीरिया तेजी से बढ़ने लगते हैं और दूध खराब हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Milk Storage Tips in Summer Doodh Fatne Se kaise Bachaye
Milk - फोटो : Adobe stock

बार-बार दूध गर्म न करें

कई लोग दूध को दिन में कई बार गर्म करते रहते हैं ताकि वह खराब न हो, लेकिन इससे दूध की क्वालिटी खराब होने लगती है। बार-बार गर्म करने से उसमें मौजूद पोषक तत्व कम हो जाते हैं और दूध जल्दी फट सकता है। जितनी जरूरत हो, उतना ही दूध अलग निकालकर गर्म करें।

विज्ञापन
Milk Storage Tips in Summer Doodh Fatne Se kaise Bachaye
Fridge - फोटो : AdobeStock

फ्रिज का तापमान सही रखें

अगर फ्रिज सही तरह से कूलिंग नहीं कर रहा, तो दूध जल्दी खराब हो सकता है। दूध को हमेशा फ्रिज के अंदर वाले हिस्से में रखें, दरवाजे वाली ट्रे में नहीं। फ्रिज का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास होना चाहिए ताकि दूध लंबे समय तक ताजा रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed