सब्सक्राइब करें

Summer Health: धूप से AC तक का सफर बन रहा Cold Shock की वजह, जानें इसके बारे में सबकुछ

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Wed, 20 May 2026 01:37 PM IST
सार

Summer Health Tips: सर्दी के मौसम में सर्दी जुकाम होना तो आम बात है लेकिन अगर आपको गर्मी के मौसम में बार-बार सर्दी-जुकाम होता है या गला खराब रहता है तो इस लेख को आखिर तक पढ़ें। 

विज्ञापन
reason behind getting cold and cough in summer season garmi me gala kharab kyu hota hai
जानें क्या है Cold Shock? - फोटो : AI
Summer Health Tips: गर्मी के मौसम में बार-बार सर्दी, जुकाम और गले में खराश होना कई लोगों के लिए हैरान करने वाली समस्या बन जाती है। आमतौर पर लोग इसे केवल मौसम बदलने या हल्की कमजोरी मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इसके पीछे कई अहम कारण हो सकते हैं। 


दरअसल, इस मौसम में बार-बार सर्दी-जुकाम और गले में खराश होने को ही “Cold Shock” का कहा जाता है। यह स्थिति शरीर की इम्युनिटी को प्रभावित करती है। अगर सही समय पर सावधानी न बरती जाए तो यह समस्या लंबे समय तक बनी रह सकती है। इसलिए गर्मियों में भी शरीर की देखभाल बेहद जरूरी है। यहां इस लेख में हम आपको इसकी वजह बताएंगे और बचाव के तरीके भी।
reason behind getting cold and cough in summer season garmi me gala kharab kyu hota hai
जानें क्या है Cold Shock? - फोटो : Freepik.com

1. अचानक तापमान बदलना

गर्म धूप से आकर सीधे AC या बहुत ठंडी जगह में जाना शरीर के लिए “Cold Shock” जैसा होता है। इससे शरीर का तापमान अचानक बदलता है और इम्युनिटी कमजोर हो सकती है। इसी कारण सर्दी-जुकाम, गले में खराश और सिर दर्द जैसी समस्या हो जाती है।

बचाव: बाहर से आने के बाद तुरंत AC में न बैठें। शरीर को 5–10 मिनट सामान्य तापमान में एडजस्ट होने दें। बहुत ठंडा पानी तुरंत न पिएं।

 
Trending Videos
reason behind getting cold and cough in summer season garmi me gala kharab kyu hota hai
जानें क्या है Cold Shock? - फोटो : एआई जनरेटेड
 2. एयर कंडीशनर का ज्यादा इस्तेमाल

गर्मियों में AC का लंबे समय तक इस्तेमाल आरामदायक लगता है, लेकिन यह शरीर पर नकारात्मक असर भी डाल सकता है। लगातार ठंडी और सूखी हवा में रहने से गले की नमी कम हो जाती है, जिससे गला सूखना, खराश और नाक बंद होने जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। कई लोगों को सुबह उठते ही जुकाम या सिर भारी लगने की शिकायत भी होती है।

बचाव:  AC का तापमान हमेशा 24–26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखें। बहुत देर तक सीधे AC की हवा में न बैठें। बीच-बीच में ताजी हवा लें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
reason behind getting cold and cough in summer season garmi me gala kharab kyu hota hai
जानें क्या है Cold Shock? - फोटो : अमर उजाला
3. ठंडी चीजों का अत्यधिक सेवन

गर्मी में लोग आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक और फ्रिज का ठंडा पानी अधिक मात्रा में लेते हैं, जिससे गले की प्राकृतिक नमी प्रभावित होती है। इससे गले में जलन, खराश और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। लगातार ठंडी चीजों का सेवन इम्युनिटी को भी कमजोर कर सकता है, जिससे सर्दी-जुकाम जल्दी पकड़ लेता है।

बचाव: ठंडी चीजों का सेवन सीमित मात्रा में करें। बहुत ज्यादा ठंडा पानी या ड्रिंक सीधे फ्रिज से निकालकर न पिएं। सामान्य तापमान वाला पानी शरीर के लिए अधिक सुरक्षित होता है।

 
विज्ञापन
reason behind getting cold and cough in summer season garmi me gala kharab kyu hota hai
जानें क्या है Cold Shock?
 4. धूल और एलर्जी

गर्मियों के मौसम में हवा में धूल और प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है, जिससे एलर्जी की समस्या आम हो जाती है। यह धूल सांस के जरिए शरीर में जाकर गले में खराश, छींक, नाक बहना और सर्दी-जुकाम का कारण बन सकती है। जिन लोगों को पहले से एलर्जी होती है, उनके लिए यह समस्या और गंभीर हो जाती है।

बचाव: बाहर निकलते समय मास्क पहनना जरूरी है ताकि धूल और प्रदूषण सीधे सांस के साथ शरीर में न जाए। घर आने के बाद चेहरा, हाथ और नाक अच्छी तरह साफ करें। नियमित सफाई और धूल से बचाव भी जरूरी है।
 
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed