Tomato Sauce Kaise Banaye: आजकल बाजार में मिलने वाली टोमेटो सॉस और चटनियों में मिलावट, केमिकल और प्रिजर्वेटिव की खबरें लगातार सामने आती रहती हैं। दुकानों में मिलने वाले बर्गर चाउमीन में तो बहुत से दुकानवाले मिलावटी साॅस का इस्तेमाल करते हैं। हाल ही में हापुड़ में नकली साॅस बनाते लोगों को पकड़ा गया। सॉस को गाजर, स्टार्च, शुगर, नमक, सोडियम बेन्जोएट खाद्य रंग मिलाकर तैयार किया जा रहा था। इसमें अधिक मात्रा में रंग और गंदगी पाई गई।
Homemade Tomato Sauce Recipe: 20 मिनट में तैयार करें हेल्दी टोमेटो सॉस, बच्चे भी चाटते रह जाएंगे उंगलियां
Tomato Ketchup Kaise banta hai? घर पर टोमेटो सॉस बनाने के लिए पके हुए टमाटर, चीनी, नमक, सिरका और मसालों की जरूरत होती है। टमाटरों को उबालकर पीस लें, फिर धीमी आंच पर मसालों के साथ पकाएं। गाढ़ा होने पर सिरका मिलाएं और ठंडा करके बोतल में स्टोर करें। यह सॉस बिना किसी मिलावट के हेल्दी और स्वादिष्ट होता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर पर टोमेटो सॉस बनाने की आसान रेसिपी
टोमेटो साॅस की सामग्री
- 1 किलो लाल पके टमाटर
- 2 चम्मच चीनी
- स्वादानुसार नमक
- आधा कप सिरका
- थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर
- 2-3 लहसुन की कलियां
- काली मिर्च और दालचीनी (वैकल्पिक)
टोमेटो साॅस कैसे बनाएं?
टमाटरों को उबालकर करें तैयार
- सबसे पहले टमाटरों को अच्छी तरह धो लें और छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब इन्हें एक बर्तन में डालकर 10-15 मिनट तक उबालें।
- जब टमाटर नरम हो जाएं, तब गैस बंद कर दें और ठंडा होने दें।
- इसके बाद मिक्सर में पीसकर महीन पेस्ट बना लें।
- अगर आप बिल्कुल स्मूद सॉस चाहते हैं, तो पेस्ट को छलनी से छान लें।
मसालों के साथ धीमी आंच पर पकाएं
- अब तैयार टमाटर पेस्ट को कड़ाही में डालें और धीमी आंच पर पकाना शुरू करें।
- इसमें चीनी, नमक, लाल मिर्च और बाकी मसाले डालें।
- लगातार चलाते रहें ताकि सॉस तले में चिपके नहीं।
- करीब 15-20 मिनट बाद सॉस गाढ़ी होने लगेगी और इसकी खुशबू पूरे किचन में फैल जाएगी।
सिरका डालकर बढ़ाएं शेल्फ लाइफ
- जब सॉस अच्छी तरह गाढ़ी हो जाए, तब इसमें सिरका डालें।
- सिरका सॉस को लंबे समय तक खराब होने से बचाता है।
- इसे 5 मिनट और पकाएं।
- ध्यान रखें कि सॉस बहुत ज्यादा पतली न रहे।
- सही गाढ़ापन आने पर गैस बंद कर दें और सॉस को पूरी तरह ठंडा होने दें।