सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Thirteen-year-old girl married to 42-year-old man, police file FIR against grandparents

Indore News: तेरह साल की बच्ची का विवाह करा दिया 42 साल के अधेड़ से, पुलिस ने दादा-दादी पर की एफआईआर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 21 May 2026 10:34 AM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची से बाल विवाह का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रंगावास क्षेत्र में नाबालिग को उसके 42 वर्षीय अधेड़ से शादी करने के लिए मजबूर किया गया। लड़की के दादा-दादी सहित कुल 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Indore News: Thirteen-year-old girl married to 42-year-old man, police file FIR against grandparents
इंदौर में कराया नाबालिग का विवाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर के रंगावास क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची का विवाह का मामला सामने आया है। बच्ची के पिता नहीं हैं और उसके दादा ही 42 साल के अधेड़ व्यक्ति से शादी करा दी। इस मामले में लड़की के दादा-दादी सहित तेरह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।


 

महिला व बाल विकास विभाग की जांच में पता चला कि परिवार में रिश्तों और शर्तों के दबाव के चलते यह विवाह कराया गया। रंगवासा निवासी बुजुर्ग दादा ने अपने पोते के लिए बहू लाने की शर्त पूरी करने के बदले अपनी 13 वर्षीय पोती का विवाह 42 वर्षीय व्यक्ति से कराने की तैयारी कर ली थी। 25 अप्रैल को होने वाले इस बाल विवाह को महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने दोनों परिवारों को समझाइश देकर रुकवा दिया। परिवारों ने शादी नहीं करने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन बच्ची की शादी गुपचुप तरीके से करा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उड़नदस्ता प्रभारी महेंद्र पाठक को पता चला कि बालिका के भाई की पत्नी ने शर्त रखी कि यदि उसकी ननद यानी नाबालिग लड़की उसके चाचा की पत्नी हो गई है तभी वह ससुराल आएगी। इसके बाद परिवार ने बच्ची पर लगातार दबाव बनाना शुरू कर दिया। बताया गया कि दादी ने भी नाबालिग को ससुराल जाने के लिए मजबूर किया और विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

विज्ञापन
Trending Videos

 

बालिका ने अपने बयान में बताया कि सांवेर तहसील के ग्राम दयाखेड़ा स्थित ससुराल पक्ष के लोग प्रशासन को गुमराह करते हुए रात उसे इंदौर से उज्जैन ले गए। वहां मंदिर के बाहर दुल्हन के कपड़े पहनाए गए और चिंतामन गणेश मंदिर में माला पहनाकर तथा मांग भरकर विवाह करा दिया गया। विवाह के बाद दयाखेड़ा निवासी परिवार नाबालिग लड़की को वापस रंगवासा छोड़ गया।

 

साथ में लड़की के भाई की भी शादी करा दी। बालिका ससुराल नहीं जाना चाहती थी। दादी द्वारा मारपीट किए जाने पर बच्ची की मां ने विभाग को लिखित शिकायत की, जिसके बाद पूरा मामला उजागर हुआ। इसके बाद पुलिस ने मामले में 42 वर्षीय अधेड़, उसके पिता, लड़की के दादा-दादी सहित कुल 13 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पाठक ने बताया कि बालिका के पिता की मृत्यु हो जाने के बाद मां ने दूसरी शादी कर ली है। तीनों बच्चे अपने दादा-दादी के पास रह रहे हैं। पोते और पोती का विवाह करने के लिए उन्होंने फर्जी अंक सूची भी तैयार की थी। शिक्षा विभाग मामले की जांच कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed